भोपाल

‘3 करोड़ कैश चाहिए…’ UP के पूर्व मंत्री के बेटे पर ‘दहेज प्रताड़ना’ का केस दर्ज

MP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और अब समाजवादी पार्टी के नेता के बेटे के खिलाफ मध्य प्रदेश में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है। उनकी पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई है।

less than 1 minute read
Apr 11, 2025
dowry harassment

MP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रहे बादशाह सिंह के बेटे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है। उनके बेटे राजदेव सिंह और पत्नी रत्ना सिंह के खिलाफ पीड़िता ने भोपाल के महिला थाने में एफआइआर दर्ज करवाई है। 3 करोड़ कैश और एक फॉर्च्यूनर कार की डिमांड का आरोप है।

ये है पूरा मामला

पुलिस ने बताया है कि आरोपी राजदेव सिंह की शादी फरियादिया से 2022 में हुई थी। मप्र के छतरपुर में पीड़िता अपने पति राजदेव सिंह और सास रत्ना सिंह के साथ रह रही थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही राजदेव सिंह और उसकी मां 3 करोड़ और एक कार के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। इससे परेशान होकर भोपाल अपने रिश्तेदार के घर आ कर रहने लगी।

कोर्ट में हुई काउंसलिंग

पीड़िता के भोपाल आने के बाद दोनों परिवारों के बीच 2 महीने तक कोर्ट में काउंसलिंग भी हुई, लेकिन जब दोनों के बीच के समझौता नहीं हुआ तो पीड़िता ने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया। आरोपी राजदेव सिंह उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के कद्दावर नेता बादशाह सिंह का बेटा है । 2007 में बसपा की सरकार के दौरान बादशाह सिंह मंत्री भी रहे है।

Published on:
11 Apr 2025 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर