scriptमध्यप्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर | bjp leader ramesh sharma guttu bhaiya died of heart attack | Patrika News
भोपाल

मध्यप्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया…।

भोपालMay 11, 2023 / 10:57 am

Manish Gite

bjp1.png

प्रदेश भाजपा में शोक की लहर

 

राजधानी भोपाल के कद्दावर नेता एवं उत्तर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके रमेश शर्मा (गुट्टू भैया) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। गूट्टू भैया देर रात को दो बजे एक शादी समारोह से लौटे ही थे और उनके सीने में तेज दर्द उठा और उनका निधन हो गया।

भाजपा नेता के निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज भाजपा नेताओं ने गुट्टू भैया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुट्टू भैया के निवास पर पहुंचे और उनकी पार्थिव देह के दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। चौहान ने कहा कि गुट्टू भैया भाजपा के आधार स्तंभ थे। वे समाजसेवी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय सम्मान के साथ गुट्टू भैया का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1656499586327015425?ref_src=twsrc%5Etfw

1993 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

गुट्टू भैया ने 1993 में भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। वे हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल के दिग्गजों के साथ बैठक की थी, जिसमें रमेश शर्मा गुट्टू भैया भी चर्चाओं में थे। रमेश शर्मा ने यह भी कहा था कि यह बहुत अच्छा कदम विधानसभा अध्यक्ष ने उठाया है कि पूर्व विधायकों की समस्याओं पर चर्चा करें। इसे पूर्व विधायकों को भी सम्मान मिलता है। यदि संगठन हमारी नहीं सुनेगा तो फिर क्या फायदा होगा? जब चुनाव आते हैं, तभी पार्टी को हमारी याद आती है। कलयुग में बिना काम के बाप भी बेटे को नहीं पूछता। शर्मा ने कहा था कि हम पार्टी से कुछ नहीं चाहते बस सम्मान चाहते हैं।

 

विश्वास सारंग ने भी शोक व्यक्त किया

विश्वास सारंग ने अपने संदेश में कहा है कि वरिष्ठ नेता एवं भोपाल उत्तर के पूर्व विधायक श्रद्धेय रमेश शर्माजी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोखाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कांग्रेस नेता ने दुख व्यक्त किया

कांग्रेस नेता एवं भोपाल दक्षिण पश्चिम से विधायक पीसी शर्मा ने भी गुट्टू भैया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शर्मा ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि गुट्टू भैया के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

 

Hindi News / Bhopal / मध्यप्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

ट्रेंडिंग वीडियो