12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी नगर में लग रही जनजातीय नायकों के चित्रों की प्रदर्शनी, टंट्या मामा को भी करेंगे याद

एमपी नगर के वनवासी कल्याण परिषद परिसर में रविवार शाम को जनजातीय नायकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इससे पहले नायक टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण होगा.

2 min read
Google source verification
Exhibition of paintings of tribal heroes in bhopal Tantya Mama statue unveiling program

एमपी नगर के वनवासी कल्याण परिषद परिसर में रविवार शाम को जनजातीय नायकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी.

भोपाल. एमपी नगर के वनवासी कल्याण परिषद परिसर में आज शाम जनजातीय नायकों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है. इसका उद्धाटन आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले करेंगे. इस दौरान वे नायक टंट्या मामा की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे.


बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले रविवार को राजधानी भोपाल में लाल परेड मैदान पर शाम साढ़े 4.30 बजे से शुरू होने वाले स्वयंसेवकों के शारीरिक प्रकट कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत रहेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र संघचालक अशोक सोहनी और प्रांत संघचालक अशोक पांडे मंचासीन रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए 10 हजार लोगों को न्योता भेजा गया है।

टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरणः इसके अलावा शाम 6.30 बजे सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले एमपी नगर स्थित वनवासी कल्याण परिषद के परिसर में नवनिर्मित कौशल विकास केन्द्र का लोकार्पण भी करेंगे। इसमें जनजातीय नायक टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके पहले जनजातीय नायकों के चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा।

ये भी पढ़ेंः video में देखिए सिंधिया रियासत की 'महारानी' का अलग अंदाज, पकौड़े वाले के साथ ली सेल्फी

शारीरिक प्रकट कार्यक्रम में लगेगा स्वयंसेवकों का जमघटः कार्यक्रम के अनुसार, मध्यभारत प्रांत के तहत भोपाल विभाग के स्वयंसेवकों का शारीरिक प्रकट कार्यक्रम सायं 4.30 बजे शुरू होगा। सरकार्यवाह होसबाले के बौद्धिक से पहले भोपाल विभाग के 2500 से अधिक स्वयंसेवक जौहर दिखाएंगे।

भव्य होगा कार्यक्रमः कार्यक्रम में स्वयंसेवक वर्षभर शाखाओं के माध्यम से सीखे गए समता, दंड प्रयोग, व्यायाम योग, दंड के 10 प्रगत प्रयोग, बैठक योग आदि का सामूहिक प्रदर्शन करेंगे। स्वयंसेवकों के 3 घोष दल घोष वादन की प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम के लिए लाल परेड मैदान में विशाल मंच तैयार किया गया है। मैदान में लगभग 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

इससे पहले खंडवा में यह बोले-होसबोलेः सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने में स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज जागरण से जातिगत भेदभाव को समाप्त किया जा सकता हैं। समाज जागरण से जाति, वर्ग भेद समाप्त होंगे। प्रत्येक नागरिक में भारतवर्ष के प्रति आदर और सम्मान का भाव जागरण ही विश्व में हमारी पहचान बनेगा। यह बात संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रय होसबाले ने खंडवा में कही। प्रवास पर पहुंचे होसबाले दूसरे दिन मंडल, बस्ती स्तर के कार्यकर्ताओं से रूबरु हुए।