scriptधनतेरस पर बिल्कुल न खरीदें काले रंग की ये चीजें, मानी जाती हैं अशुभ | don't buy these things on Dhanteras | Patrika News
भोपाल

धनतेरस पर बिल्कुल न खरीदें काले रंग की ये चीजें, मानी जाती हैं अशुभ

धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनकी खरीदारी इस दिन नहीं करनी चाहिए। जानें क्या हैं ये चीजें…..

भोपालNov 01, 2021 / 01:32 pm

Astha Awasthi

dhanteras.png

Dhanteras

भोपाल। धनतेरस का दिन भगवान धन्वंतरि को समर्पित होता है। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है, कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से भगवान की कृपा होता है और पूरे साल घर में बरकत रहती है। इस दिन छोटी-मोटी खरीदारी जरूर करें। घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए खरीदारी को शुभ माना जाता है धनतेरस के दिन जहां कुछ चीजें खरीदना शुभ माना जाता है तो वहीं कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें खरीदने से बचना चाहिए। जानें धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदें….

नुकीली चीजें

धनतेरस के दिन नुकीली या धारदार चीजें नहीं खरीदना चाहिए. यहां तक कि इस दिन सुई भी न खरीदें. ये घर में अशांति-कलह का कारण बनती हैं।

कांच के बर्तन

धनतेरस पर कुछ लोग कांच के बर्तन या दूसरी चीजें खरीदते हैं. कांच का संबंध राहु से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

काली चीज ना लाएं घर

इस दिन कोई भी काली चीज ना खरीदनी चाहिए ना ही घर लानी चाहिए। इस दिन काली चीजों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप कालें रंग के कपड़े, सोफे, बर्तन आदि तो बिल्कुल न खरीदें।

तेल ना खरीदें

धनतेरस के मौके पर तेल खरीदना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किचन में भी कम से कम तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

खाली बर्तन घर ना ले जाएं

माना जाता है कि धनतेरस के दिन खाली बर्तन खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए, इसलिए घर के अंदर ले जाने से पहले बर्तन के अंदर पानी भर लें।

तोहफे ना दें

दिवाली के त्योहार पर लोग एक -दूसरे को तोहफे देते हैं लेकिन धनतेरस के मौके पर ऐसा करने से बचना चाहिए। इस दिन उपहार देना बुद्धिमानी नहीं है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर किसी को कुछ देना अपना गुड लक (सौभाग्य) देने के बराबर है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8564y7

Hindi News / Bhopal / धनतेरस पर बिल्कुल न खरीदें काले रंग की ये चीजें, मानी जाती हैं अशुभ

ट्रेंडिंग वीडियो