scriptDiwali 2024 : 31 अक्टूबर या 1 नवंबर….जानें किस दिन है दिवाली ! | Diwali 2024 Date : Diwali 2024 kab hai | Patrika News
भोपाल

Diwali 2024 : 31 अक्टूबर या 1 नवंबर….जानें किस दिन है दिवाली !

Diwali 2024: दिवाली को रोशनी के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है, यह त्यैाहार 5 दिनों तक चलता है। आइए जानते है इन त्यौहारों की तिथि ….

भोपालSep 20, 2024 / 04:26 pm

Astha Awasthi

Diwali 2024 Date

Diwali 2024 Date

Diwali 2024: हिंदू धर्म में कई त्यौहार है लेकिन दिवाली के त्यौहार का प्रमुख महत्व है। दिवाली पांच दिनों तक चलने वाला उत्सव है जो धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज के साथ ख़त्म होता है । इसे रोशनी, खुशी, समृद्धि और ख़ुशी का त्योहार माना जाता है।
लोग अपने घरों और बजारों को दीयों और मोमबत्तियों से रोशन करके स्वादिष्ट पारंपरिक भोजन का आनंद लेते हैं।आइए जानते है धनतेरस से भाई दूज तक की प्रमुख तिथियां….

धनतेरस 2024

हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और गणेश जी की पूजा करने का विधान है। इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजन का मुहूर्त 06:30 पी एम से 08:12 पी एम तक रहेगा।
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 हजार तक बढ़ेंगे किस्त के रुपए


छोटी दिवाली 2024

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस दिन को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 30 अक्तूबर 2024 को छोटी दिवाली है। इस दिन यम के नाम का दीपक जलाया जाता है।

दीपावली 2024

कार्तिक मास की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू तथा 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त है। ऐसे में 1 नवंबर को दिवाली का पर्व पूरे देश में मनाया जाएगा।

गोवर्धन पूजा 2024

हर साल गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन की जाती है। गोवर्धन के दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को है।

भाई दूज 2024

हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाने की परंपरा है। पंचांग के अनुसार इस साल भाई दूज का पर्व 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। भाई दूज अपराह्न समय 01:10 पी एम से 03:21 पी एम तक रहेगा।

Hindi News/ Bhopal / Diwali 2024 : 31 अक्टूबर या 1 नवंबर….जानें किस दिन है दिवाली !

ट्रेंडिंग वीडियो