scriptभारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए इंटरनेशनल सेलिब्रिटी एमसी अल्ताफ, आप भी जानें आखिर कौन हैं | Celebrity Altaf Shaikh join Bharat Jodo Yatra in MP, Biography,income | Patrika News
भोपाल

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए इंटरनेशनल सेलिब्रिटी एमसी अल्ताफ, आप भी जानें आखिर कौन हैं

रविवार को इंदौर की शाम रैपर MC अल्ताफ की रैंपिंग में डूबी नजर आएगी। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं रैपर अल्ताफ शेख की जिंदगी से जुड़े रोचक किस्से…

भोपालNov 26, 2022 / 01:53 pm

Sanjana Kumar

mc_altaf_dj_proof.jpg

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्य प्रदेश में आज चौथा दिन है। आज यात्रा महू पहुंचेगी। वहीं कल यानि 27 नवंबर को इंदौर पहुंचेगी। राहुल गांधी की इस यात्रा के साथ अब तक कई सेलिब्रिटी जुड़ चुके हैं। तो कई सेलिब्रिटी यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिलने पहुंचे हैं। वहीं मध्यप्रदेश में उनके साथ शुक्रवार को इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बॉक्सर विजेंदर सिंह जुड़े तो अब इंटरनेशनल सेलिब्रिटी रैपर एमसी अल्ताफ भी जुड़ गए हैं।

वे कल यानि रविवार को यात्रा विश्राम के दौरान अपनी परफॉर्मेंस देंगे। इसके लिए कांग्रेस ने यात्रा के टाइम शेड्यूल के तहत एक ट्विट जारी किया है। जिसमें लिखा गया है कि ‘उन्होंने गली रैप को दुनिया के सामने पेश किया, अब वह प्यार और एकता के संदेश को बढ़ाने के हमारे प्रयासों में शामिल हो गए हैं।’ वे कल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ते हुए यहां एकता और प्यार का संदेश देने अपना शो आयोजित करेंगे। इंदौर के चिमन बाग में वह अपनी गायकी से लोगों को प्यार और एकता का संदेश देंगे। जानकारी के मुताबिक वे यहां भारत जोड़ो यात्रा के थीम सॉन्ग की लॉन्ंिचग भी करेंगे। यानि कल रविवार को इंदौर की शाम रैपर मैक अल्ताफ की रैंपिंग में डूबी नजर आएगी। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं रैपर अल्ताफ शेख की जिंदगी से जुड़े रोचक किस्से…

रणवीर सिंह के टीचर बने और दुनिया भर में हो गए मशहूर
डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ के लिए रैपर अल्ताफ शेख ने रणवीर सिंह को उनके रोल के लिए तैयार किया। जीहां वो 20 साल के अल्ताफ शेख ही थे, जिन्होंने उन्हें बम्बईया लैंग्वेज सिखाई और वह फिल्म में बेहतरीन संवाद अदाएगी करते नजर आए। इस फिल्म के बाद अल्ताफ शेख का नाम दुनिया भर के लोग जानने लगे। आज अल्ताफ केवल 22 साल के हैं, लेकिन दुनिया भर में उनके दीवानों की कमी नहीं है।

mc_altaf_shaikh.jpg

एमसी अल्ताफ के नाम से हैं मशहूर
इस मशहूर रैपर का नाम भले ही अल्ताफ शेख है। लेकिन एक रैपर के रूप में उन्होंने खुद को एमसी अल्ताफ के नाम से दुनिया के सामने रखा है। अपनी रैंपिंग गायकी के कारण ही मैक अल्ताफ यूथ के बीच खासे लोकप्रिय हैं।

रैप और हिप-हॉप को मानते हैं बेहतरीन अंदाज
रैपर एमसी अल्ताफ रैप और हिप-हॉप को आपकी कहानी कहने के लिए बेहतरीन और महत्वपूर्ण शैली मानते हैं। अल्ताफ का मानना है कि यह ऐसा है कि आपको अपने संघर्षों और कमियों के बारे में बात करने की जरूरत ही नहीं होगी।

इस साल में जारी किया ‘बिग मूव्ज’
इस साल जुलाई में रैपर अल्ताफ ने एक म्यूजिकल लेबल ‘गली गैंग’ के तहत जारी किया है। इसका नाम है बिग मूव्ज। उनका यह म्यूजिकल ट्रैक बीती हुई लाइफ के संघर्षों और फ्यूचर के सपनों और ख्वाहिशों को कहता सुनाई देता है। वे मानते हैं कि जिंदगी में फ्लेक्ज का मतलब सिर्फ पैसा या कार होना नहीं है। बल्कि इसके सही मायने हैं कि आप भविष्य के लक्ष्यों को जल्दी से जल्दी कैसे पा सकते हो यानि अपने सपनों, अपनी ख्वाहिशों और हर गुजरते दिन के साथ आप अपने को कैसे बेहतर बनाना चाहते हैं इसे लेकर फ्लेक्स करें। उनका मानना है कि उन्होंने जिंदगी में जो कुछ अब तक पाया ये इसी का नतीजा है बिग मूव्ज कि उन्होंने अपने भावी लक्ष्यों को अपने सामने रखा, अपनी उपलब्धियों को सराहा और जश्र के रूप में उन्हें अपने वजनदार गायिकी में पिरो दिया।

 

गुवाहाटी में लिखा है बिग मूव्ज
रैपर अल्ताफ ने अपना नया म्यूजिकल ट्रैक बिग मूव्ज गोवाहाटी में लिखा है। इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे इसे कुछ अनूठे अंदाज में और अकेलेपन के बीच लिखना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गुवाहाटी के स्टन्नह बीट्ज़ को चुना और वहां जाकर इसे लिखा। इसकी बीट के लिए अमेरिकी रैपर मीक मिली उनकी प्रेरणा बने। उनके इस म्यूजिकल ट्रैक संगीत वीडियो को मुंबई और दुबई में समर्थ शिर्के द्वारा मोनोक्रोम में शूट किया गया है और यह ट्रैक एमसी अल्ताफ की जिंदगी के सफर को दर्शाता है।

एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं एमसी अल्ताफ
एमसी अल्ताफ का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ है। लेकिन अपने टैंलेट के दम पर आज वह एक सेलिब्रिटी के रूप में जिंदगी जी रहे हैं।

शू कलेक्शन का शौक
एमसी अल्ताफ अपने रैप सॉन्ग्स के लिए ही नहीं बल्कि अपने शू कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। एमसी अल्ताफ के मुताबिक उनके शू कलेक्शन के कद्रदान कई लोग हैं और इसके लिए वह उनकी तारीफ भी करते हैं।

खुद को कहते हैं स्ट्रीट हसलर
एमसी अल्ताफ खुद को स्ट्रीट हसलर कहते हैं। वह आज भी अपने दोस्तों के साथ ग्रुप बनाकर शहर की गलियों में घूमना पसंद करते हैं। वे जब स्विगी/जोमैटो पर डिलिवरी बॉय को देखते हैं तो उनके मन में यही आता है कि वह यूलस की सवारी करने के लिए कितनी मेहनत करते हैं। इस बारे में वह कहते हैं कि उनके लिए यही कड़ी और असली मेहनत है।

ये भी जानें
– एमसी अल्ताफ बिग बॉस 16 के घर में पहुंच चुके हैं।
– उनका पहला संगीत वीडियो वास्सेप है। जिसे उन्होंने इंटरनेशनल सेलिब्रिटी जे किला के साथ किया था। इस वीडियो ने एमसी अल्ताफ को काफी प्रसिद्धि दिलाई।
– एमसी अल्ताफ की इंस्टाग्राम पर काफी फैन फॉलोइंग है।
– हिप-हॉप संगीत में क्रांति लाने और इसे और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एमसी अल्ताफ डिवाइन और नैज़ी से बेहद प्रभावित हैं।
-वे मानते हैं कि डिवाइन और नैजी के योगदान से ही इस क्षेत्र के कई नवोदित कलाकारों को प्रेरणा मिली है।
– एमसी अल्ताफ ने ‘वजान है’ नामक एक म्यूजिक वीडियो के लिए मशहूर रैपर डी’विल के साथ भी एक सॉन्ग बनाया है।
– अपनी सफलता का श्रेय वे अपने परिवार को देते हैं। और कहते हैं कि उनके सहयोग के बिना यहां तक पहुंचना नामुमकिन था।
– सन 2000 में मुम्बई के महाराष्ट्र में एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्में हैं अल्ताफ।
– अल्ताफ का असली नाम अल्ताफ शेख है। जबकि वह एक रैपर के रूप में अपने निक नेम एमसी अल्ताफ के नाम से दुनिया भर में शोहरत पा रहे हैं।
– उनका पहला म्यूजिक सॉन्ग वॉस्सेप था।
– रणवीर सिंह को बम्बईया लैंग्वेज सिखाने के बाद सारी दुनिया को उन्होंने अपना दीवाना बना लिया।
– उनके गीत ये मेरा बॉम्बे (2013) की रिलीज़ के बाद उन्हें लोकप्रियता मिलने लगी थी।
– उन्होंने अपने गीत ‘मेरे गली में’ (2019) की रिलीज़ के साथ शुरुआत की। जिसमें साथी मुंबई रैपर नैजी थे।
– 12 दिसंबर 2020 को, डिवाइन अपने एल्बम ‘पुण्य पाप’ (2020) के लिए न्यूयॉर्क शहर में स्पॉटिफ़ टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले पहले भारतीय रैपर बन गए। जिसने ऐप्पल म्यूजिक इंडिया पर शीर्ष स्थान का दावा किया था।
– उन्होंने 2022 में 64वें वार्षिक ग्रैमी अवाड्र्स में अपनी शुरुआत की और ग्रैमी में भाग लेने वाले पहले भारतीय हिप-हॉप स्टार बने।
– वह मुंबई के स्ट्रीट लाइफ का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाने जाते हैं।

Hindi News/ Bhopal / भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए इंटरनेशनल सेलिब्रिटी एमसी अल्ताफ, आप भी जानें आखिर कौन हैं

ट्रेंडिंग वीडियो