scriptBHOPAL में जन्मे RBI गवर्नर नहीं लेंगे एक्सटेंशन | Bhopal: rbi governor raghuram rajan | Patrika News
भोपाल

BHOPAL में जन्मे RBI गवर्नर नहीं लेंगे एक्सटेंशन

भोपाल में जन्मे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर रघुराम राजन ने साफ कर दिया है कि वे एक्सटेंशन नहीं लेंगे।mp.patrika.com आपको बताने जा रहा है उनके दौरे के दौरान हुए तमाम किस्से… जो पिछले माह सुर्खियां बने रहे।

भोपालJun 19, 2016 / 01:02 pm

Manish Gite

raghuram rajan

raghuram rajan


भोपाल। भोपाल में जन्मे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर रघुराम राजन ने साफ कर दिया है कि वे एक्सटेंशन नहीं लेंगे। इससे भोपाल के लोगों में निराशा है। वे उन्हें इस पद के योग्य मानते हैं। राजन 29 अप्रैल को ही भोपाल आए थे। उनके इस यात्रा के दौरान हुए अनेक किस्से जुड़ गए। mp.patrika.com आपको बताने जा रहा है उनके दौरे के दौरान हुए तमाम किस्से… जो पिछले दिनों सुर्खियां बने रहे।

राजन के पद ठुकराने के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि अब अगला RBI गवर्नर कौन बनेगा। सूत्रों के मुताबिक अगले गवर्नर के रूप में अरुंधति भट्टाचार्य, उर्जित पटेल सहित 7 नामों पर मशक्कत की जा रही है।


हैरान थे इस गांव की तरक्की से
रघुराम राजन। ऐसी शख्सियत जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं। देश की मुद्रा पर इनके दस्तखत रहते हैं। प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन जिन्हें दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किए हुए है। ऐसी शख्सियत को अपने बीच देखकर सलामतपुर गांव हैरान रह गया। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के इस गांव की तरक्की ने राजन को इतना हैरान कर दिया था कि उन्हें हकीकत जानने के लिए इस गांव में आना पड़ा।

सांची देखकर हुए थे हैरान
इससे कार्यक्रम से पहले गवर्नर सांची पहुंचे। यहां उन्होंने स्तूप परिसर में करीब आधा घंटे समय बिताया। स्तूप देखे और सांची के इतिहास के स्तूपों के इतिहास की विस्तृत जानकारी ली। विजिटर बुक में भी अपने अनुभव दर्ज किए थे।

Hindi News / Bhopal / BHOPAL में जन्मे RBI गवर्नर नहीं लेंगे एक्सटेंशन

ट्रेंडिंग वीडियो