2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में ट्रैक पर 80 की स्पीड मेें दौड़ी मेट्रो, ऐसी धड़धड़ाती निकली ट्रेन कि दंग रह गए लोग

Bhopal Metro Train Speed Subhash Nagar to RKMP Station मेट्रो ट्रेन को प्रायोरिटी कारिडोर पर दौड़ाया गया था। इस दौरान मेट्रो ट्रेन की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे पर पहुंच गई।

2 min read
Google source verification
Bhopal Metro Train Speed Subhash Nagar to RKMP Station

Bhopal Metro Train Speed Subhash Nagar to RKMP Station

Bhopal Metro Train Speed Subhash Nagar to RKMP Station - एमपी की राजधानी भोपाल के वाशिंदे उस समय हैरान रह गए जब मेट्रो ट्रैक पर एक ट्रेन धड़धड़ाती हुई निकली। सुभाष नगर से निकली ट्रेन की स्पीड देख लोग दंग रह गए। मेट्रो ट्रेन पलक झपकते ही सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन पहुंच गई। सुबह करीब 10.30 बजे यह वाकया हुआ। ट्रेन की इस तेजी के साथ ही मेट्रो टीम का परीक्षण भी सफल रहा। मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर एमडी ने सिबी चक्रवर्ती ने इसके लिए एमपी मेट्रो की टीम को बधाई देतेे हुए कहा कि ऐसा ट्रायल रन आगे भी जारी रहेगा।

मेट्रो ट्रेन को प्रायोरिटी कारिडोर पर दौड़ाया गया था। इस दौरान मेट्रो ट्रेन की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे पर पहुंच गई। एक दिन पहले ही मेट्रो ट्रेन को यहीं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ाया गया था। भोपाल Bhopal में मेट्रो ट्रेन की यह स्पीड देखकर हर कोई हैरान रह गया।

यह भी पढ़ें : एमपी के विश्व प्रसिद्ध मंदिर में फ्री दर्शन बंद, पाठ के नाम पर हर भक्त से वसूल रहे 50 रुपए

मेट्रो ट्रेन प्रायोरिटी कारिडोर में पहली बार 80 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ी। हालांकि भोपाल मेट्रो को 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से डिजाइन किया गया है लेकिन यहां हर दो किलोमीटर के अंतर में स्टेशन होने से पूरी स्पीड नहीं मिल पाएगी। भोपाल मेट्रो 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही दौड़ेगी। इसीलिए मेट्रो का अधिकतम स्पीड में ट्रायल रन लिया गया।

मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर सिबी चक्रवर्ती के अनुसार मेट्रो को पहली बार 80 किलोमीटर की स्पीड से चलाया गया है। शुक्रवार को ट्रायल रन सफल रहा। गुरुवार को मेट्रो की स्पीड 60 किलोमीटर रखी गई थी। गुरुवार से पहले मेट्रो का ट्रायल रन अधिकतम 15 की स्पीड पर हुआ था।

एक नजर
— 6.22 किलोमीटर लंबा है प्रायोरिटी कारिडाेर
— सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, आरकेएमपी, एमपी नगर मेट्रो स्टेशन 90 प्रतिशत पूरे हुए
— डीआरएम आफिस, अलकापुरी, एम्स स्टेशन 65 प्रतिशत पूरे हुए
— स्टेशन का काम पूरा होते ही प्रायोरिटी कारिडोर पर कमर्शियल रन शुरु हो जाएगा।

Story Loader