
भोपाल। अक्षय कुमार स्टारर ओ माय गॉड 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है। अखिल भारतीय हिंदु महासभा ने फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिंदु महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने इसे हिंदू देवी-देवताओं और सनातन संस्कृति का अपमान बताया है। तो वहीं अब यह बात भी सामने आ रही है कि इस फिल्म की कहानी लीक हो गई है। आपको बता दें कि फिल्म का टीजर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था, जिस पर कई यूजर्स ने आपत्ति जताई थी। यूजर्स का कहना है कि टीजर में दिखाए एक सीन से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के चलते सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को सर्टिफिकेट देने से भी इनकार कर दिया था। आपको बताते चलें कि इस फिल्म का कुछ हिस्सा मप्र के उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर में भी फिल्माया गया है। वहां शूटिंग के दौरान बिना परमिशन फिल्माए गए कुछ सीन भी विवाद का विषय बने हैं। अब सेंसर बोर्ड ने इसे रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया है। हालांकि अब बताया जा रहा है कि सबकुछ ठीक रहा और सेंसर बोर्ड रिव्यू टीम इसे सर्टिफिकेट दे देगी और फिल्म अपने राइट डेट 11 अगस्त को ही रिलीज की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में कुछ सीन्स और डायलॉग बेहद आपत्तिजनक बताए जा रहे हैं। इस बीच फिल्म की कहानी लीक हो गई है। ऐसे में अक्षय कुमार के साथ ही पूरी फिल्म यूनिट टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानें क्यों हो रहा फिल्म का विरोध? हालांकि अभी इस कहानी की पुष्टि नहीं हुई है। एक न्यूज रिपोर्ट में बताया गया है कि इस कहानी में कोई मेरिट नहीं है। इस फिल्म की कहानी यही है या फिर कुछ और ये तो फिल्म रिलीज होने पर ही पता चलेगा। फिलहाल इसे सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिलना बाकी है।
सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर को लेकर यूजर्स ने नाराजगी जताई थी। टीजर में भगवान शिव बने अक्षय कुमार का रुद्राभिषेक रेलवे ट्रैक के पानी से होता दिखाया गया है। इसे देखने के बाद यूजर्स का कहना था कि ये सीन लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। इन शिकायतों का असर सीबीएफसी पर होता दिखा। फिल्म 'ओएमजी 2' के डायरेक्टर अमित राय हैं। इसमें पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम और अरुण गोविल नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका क्लैश सनी देओल की 'गदर 2' के साथ होगा। ये है ओह माय गोड 2 की कहानी रिपोट्र्स की मानें तो एक रेडिट यूजर ने अक्षय कुमार की इस नई फिल्म की कहानी का खुलासा किया है। इस वायरल पोस्ट का दावा है कि 'ओएमजी 2' की कहानी एक गे लड़के पर आधारित है। उस लड़के को कॉलेज में उसकी सेक्सुअलिटी के लिए बुली किया जाता है, जो परेशान होकर आत्महत्या कर लेता है।
Updated on:
18 Jul 2023 02:50 pm
Published on:
18 Jul 2023 02:23 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
