तलैया थाना क्षेत्र के पुराने भोपाल क्षेत्र में यह घटना शनिवार को सुबह हुई है। इब्राहिमपुरा में सरस्वती प्रकाशन के सामने यह घटना हुई है। सुबह 9 बजे के आसपास 15 साल की अबिया अपने पिता और सहेली सदिका के साथ स्कूल जा रही थी। तभी वहां नंबर प्लेट की दुकानों के सामने रांग साइड में एक कार खड़ी हुी थी। कार चालक ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया। तभी मोटर साइकिल पर जा रही अबिया गिर गई। उसके गिरते ही पीछे से आ रहे नगर निगम के डंपर ने उसे कुचल दिया। आबिया की मौत हो गई। जबकि उसके पिता मो. शरीफ (40) और सहेली सदिका (17) गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि नगर निगम के ट्रक का ब्रेक नहीं लगने से यह हादसा हुआ है। तलैया थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने दोनों ही वाहनों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।