2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुसाइड करने वाली हैं भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज? लिखा- अब दुनिया में रहने का मन नहीं करता

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस सिंगर शिल्पी राज अपने एक पोस्ट के चलते चर्चा में आ गई हैं। इस पोस्ट को देख फैंस चौक ग हैं। दरअसल, शिल्पी राज के पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा हुआ है, जिसे पढ़कर हर कोई अनुमान लगा रहा है कि वह सुसाइड करने वाली हैं।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Nov 22, 2022

shilpi raj

shilpi raj

शिल्पी राज भोजपुरी सिंगर और इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती। इनके गाने लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं। एक बार फिर सिंगर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार इनके सुर्खियों में होने की वजह इनका कोई गाना नहीं बल्कि इनका लेटेस्ट पोस्ट है। इनके हाल ही में किए गए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है।

पोस्ट में उन्होंने ऐसी बातें लिखीं जिससे लोग उनके सुसाइड करने का अंदेशा सभी लगा रहे हैं। उनके पोस्ट ने फैंस को हैरत में डाल दिया था।

सबके बीच एक खलबली-सी मच गई थी कि ऐसा अचानक क्या हो गया जो शिल्पी के दिमाग में ऐसी बातें आ रही हैं। हालांकि अब शिल्पी ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसके पीछे का सच बताया है।

यह भी पढ़ें- बोल्ड सीन्स फिल्माने के दौरान बहके ये सितारे

शिल्पी ने इसपर बात करते हुए कहा कि मैं एकदम ठीक हूं। थोड़ा काम का प्रेशर था। जिसकी वजह से ऐसा पोस्ट लिखा था। अब सब ठीक है। कुल मिलाकर इस पोस्ट के जरिए सिंगर ने बस अपना दुख जाहिर किया है।

शिल्पी ने फेसबुक पर लिखा- कोई भी काम मैं अच्छा से नहीं कर पाई। 1- ना पढ़ाई। 2- दूसरा ना संगीत। मैं क्या थी और क्या बन गई। सच कहूं तो मैं आज एक कठपुतली जरूर बन गई, जो कि कुछ समझ नहीं आता क्या करूं (मां) एक तुहि है, जो मुझे रोकी हो! लेकिन अब मन करता है, इस दुनिया में रहने का। माफ करना आप। इसके साथ एक्ट्रेस ने हाथ जोड़ने और रोने वाली इमोजी शेयर की है।

उनके इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई थी। लोगों को लगने लगा वो सुसाइड करने का मन बना रही हैं। शिल्पी ने बेहतरीन गाने गाकर अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बनाई है। शिल्पी राज ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ कई हिट गाने दिए हैं।

यह भी पढ़ें- एक ही दिन रिजेक्ट हुए थे नेहा कक्कड़ और आयुष्मान खुराना

Story Loader