
Balamuwa Ke Ballam Song
Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी गाने आय दिन रिलीज होते रहते हैं। लेकिन कुछ ही गाने ऐसे होते हैं जो सुपरहिट साबित होते हैं। ऐसा ही एक गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। गाने का नाम है ‘बलमुआ के बलम’। जिसे समर सिंह और नेहा राज ने गाया है। यह गाना यूट्यूब पर महज आठ महीने में 20 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है।
गाने के बोल और म्यूजिक जितना शानदार है उतना ही नम्रता मल्ला का डांस मूव्स मजेदार है। गाने में अभिनेत्री की प्रस्तुति दर्शकों को पसंद आ रही है। देखा जाए तो ‘बलमुआ के बलम’ एक गेम-चेंजर के रूप में उभरकर सामने आया है, जो अपने भोजपुरी ऑडियंस के साथ ही दर्शकों की बड़ी संख्या को आकर्षित कर रहा है।
समर सिंह ने ‘बलमुआ के बलम’ की सफलता पर कहा, "इस गाने के लिए जो प्यार और समर्थन मिला है, वह शानदार है! भोजपुरी संगीत को 20 करोड़ व्यूज तक पहुंचते देखना साबित करता है कि हमारी संस्कृति और ध्वनि नए ऊंचाइयों तक पहुंच रही है। मैं टी-सीरीज और हमारे अद्भुत दर्शकों का आभारी हूं जिन्होंने इसे संभव बनाया।"
टी-सीरीज के नेतृत्व में यह गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर क्षेत्रीय संगीत को मुख्यधारा में लाने के अवसरों को उजागर करता है। भोजपुरी ट्रैक की मांग बढ़ रही है।
नम्रता मल्ला एक प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री, मॉडल और डांसर हैं। वह अपने बोल्ड अंदाज और जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, जहां वह अपने ग्लैमरस फोटोशूट और डांस वीडियो से सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस की डांस अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
भोजपुरी सिंगर समर सिंह अपने दमदार आवाज और देसी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनके कई गाने सुपरहिट हुए हैं, खासकर देहाती और भोजपुरिया अंदाज में गाए गए गाने काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें "जवानी के रेल चली", "धोखा देके चल गईलू", “सईया धरावेला थरेसर” इत्यादि गाने शामिल हैं।
Published on:
05 Mar 2025 06:11 pm

बड़ी खबरें
View Allभोजपुरी
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
