3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akshara Singh और हनी सिंह के कार्यक्रम में मचा भयंकर बवाल, मारपीट की नौबत देख भाग निकले दोनों स्टार

Akshara Singh Live Program Jaunpur: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के गाना गाते ही यूपी के जौनपुर में अचानक बवाल शुरू हो गया। लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां उठाकर फेंकने लगे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Adarsh Shivam

Sep 21, 2023

akshara_singh_and_honey_singh_there_was_a_huge_ruckus_in_jaunpur_program_.jpg

अक्षरा सिंह और हनी सिंह के गाने पर जमकर ठुमके सस्पेंडेड IAS अभिषेक सिंह

Akshara Singh Live Program Jaunpur: यूपी के जौनपुर जिले में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के गाना गाते ही अचानक हंगामा शुरू हो गया। हंगामा को बवाल में बदलते समय नहीं लगा और इतने में लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां उठाकर फेंकने लगे। परिस्थिति एकदम से ऐसे बेकाबू हुई कि पुलिस और कार्यक्रम में मौजूद 300 से अधिक बाउंसर भी कुछ नहीं कर पाए।

माहौल को गर्म देखकर मौके से अक्षरा सिंह वहां से भाग निकलीं। गणेश उत्सव के प्रोग्राम में अक्षरा सिंह को जौनपुर में बुलाया गया था। इस दौरान अक्षरा सिंह ने दो गाने गाए। तीसरा गाना जैसे ही अक्षरा सिंह ने गाना शुरू किया इतने में भीड़ ने जोर-शोर से हंगामा शुरू कर दिया। यह मामला बुधवार की शाम का है।

हजारों की संख्या में पहुंचे लोग
IAS अधिकारी अभिषेक सिंह ने तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन किया था। यह कार्यक्रम टीडी कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह के अलावा हनी सिंह को भी बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए कड़ा इंतजाम भी था।



अक्षरा सिंह के इस गाने से मचा हंगामा

जब अक्षरा सिंह स्टेट पर आईं तो शुरुआत में दो गाने गाए तब तक सब ठीक था। जैसे ही अक्षरा सिंह ने तीसरा गाना लहंगा लखनऊवा गाया तो हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते भीड़ ने बवाल कर दिया। भीड़ ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस के हाथ से भी बात निकल गई।

यह भी पढ़ें: OTT पर इस हफ्ते देखें 7 वेब सीरीज और फिल्‍में, मिस्ट्री से भरपूर कहानी जो आपके दिमाग को उलझा देगी

कार्यक्रम में मौजूद 300 से अधिक बाउंसर भी हालात को संभालने में नाकामयाब रहे। आरोप है कि कार्यक्रम में अश्लील गानों को लेकर बवाल हुआ है। लोगों ने गणेश उत्सव में फूहड़ गाने बजाने का जमकर विरोध किया। इसी दौरान अक्षरा सिंह और हनी सिंह मौके से भाग निकले। बवाल के दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।

Story Loader