scriptभिवाड़ी संभाग ने दिया 2647 करोड़ का राजस्व | Bhiwadi division gave revenue of Rs 2647 crore | Patrika News
भिवाड़ी

भिवाड़ी संभाग ने दिया 2647 करोड़ का राजस्व

एसजीएसटी एवं वेट दोनों में हुई बढ़ोत्तरी, गत वर्ष से 198 करोड़ अधिक मिला टैक्स

भिवाड़ीApr 03, 2024 / 06:43 pm

Dharmendra dixit

भिवाड़ी संभाग ने दिया 2647 करोड़ का राजस्व

भिवाड़ी संभाग ने दिया 2647 करोड़ का राजस्व


भिवाड़ी. राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) के वित्तीय वर्ष के आंकड़े आ चुके हैं। भिवाड़ी जोन ने गत वर्ष से भी अधिक राजस्व राज्य सरकार को दिया है। राज्य स्तर पर जो वित्तीय लक्ष्य आवंटित किए गए उन्हें प्राप्त कर सरकर के खजाने में 2647 करोड़ रुपए जमा कराए हैं। मार्च में 153 करोड़ का एसजीएसटी प्राप्त हुआ है जबकि गत वर्ष मार्च में 107 करोड़ मिला था। इस तरह वित्तीय वर्ष के समापन पर भी राजस्व में बढ़ोत्तरी हुई है। 123 करोड़ रुपए वेट प्राप्त हुआ है, जबकि गत वर्ष मार्च में 114 करोड़ रुपए ही प्राप्त हुए थे। इस तरह वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने में एसजीएसटी और वेट दोनों ही बढ़े हैं।
—-
1435 करोड़ मिली एसजीएसटी
भिवाड़ी संभाग को वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1435 करोड़ एसजीएसटी और 1211 करोड़ रुपए वेट प्राप्त हुआ। जबकि गत वर्ष 1333 करोड़ एसजीएसटी और 1116 करोड़ वेट प्राप्त हुआ था। एसजीएसटी में 102 करोड़ की वृद्धि हुई है और वेट में 96 करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है।
—-
ऑटोमोबाइल सेक्टर रहा दमदार
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कर मुख्यालय से 2686 करोड़ रुपए का संशोधित वित्तीय लक्ष्य दिया गया था। जिसकी तुलना में 2647 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो गया। लक्ष्य का 98 फीसदी राजस्व प्राप्त हुआ है। राजस्व संग्रहण में सबसे अधिक योगदान ऑटोमोबाइल सेक्टर का रहा है।
—-
भिवाड़ी जोन के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने लगन एवं मेहनत से काम किया, अवकाश के दिनों में भी काम किया, तभी जाकर राजस्व लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। मार्च के सभी राजकीय अवकाश में भी कार्यालय खुले रहे।
रामप्रसाद, अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन, भिवाड़ी संभाग

Hindi News/ Bhiwadi / भिवाड़ी संभाग ने दिया 2647 करोड़ का राजस्व

ट्रेंडिंग वीडियो