scriptCCTV में देखिए भोर के वक्त भरभराकर गिरी जेल की छत और दीवार, मच गई चीख पुकार | CCTV footage of Bhind Jail wall and roof collapse | Patrika News
भिंड

CCTV में देखिए भोर के वक्त भरभराकर गिरी जेल की छत और दीवार, मच गई चीख पुकार

नित्य क्रियाओं में व्यस्त थे कैदी तभी भरभराकर गिरी जेल की छत और दीवार…मलबे में दबे 21 कैदी..घायलों को पहुंचाया अस्पताल…

भिंडJul 31, 2021 / 09:19 pm

Shailendra Sharma

bhind_jail_cctv.jpg

,,

भिंड. शनिवार की सुबह भिंड जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सुबह-सुबह करीब 5.30 बजे जेल की दीवार और छत भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद जेल में अफरातफरी और चीख पुकार मच गई। मलबे में 22 कैदी दब गए जिन्हें तुरंत बचाव दल ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 8 कैदियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं जेल के अन्य 234 कैदियों को हादसे के बाद ग्वालियर के सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भिंड जेल की जर्जर इमारत को लेकर बीते कई साल से पत्राचार चल रहा था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ जिसका खामियाजा ये हादसा है।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x832lqy

भोर के वक्त भरभराकर गिरी छत-दीवार
बताया जा रहा है कि भिंड की जिला जेल की कुल क्षमता 500 कैदियों की है। शनिवार की अल सुबह 5:30 बजे जब कैदी फ्रेश होने के लिए उठे तभी अचानक जेल की दीवार भरभरा कर गिर गई। गनीमत यह थी कि कुछ कैदी दी दीवार गिरने से पहले ही बाहर निकल आए थे। इसी दौरान बाहर निकले हुए बंदियों पर दीवार के छत का मलबा गिर गया। लिहाजा कुल 22 कैदी घायल हो गए हैं, जिनमें से आठ कैदियों को नाजुक हालत में ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है जबकि शेष बंदियों को जिला अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया गया है। जेल की छत व दीवार गिरने की घटना जेल में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है जो दिलदहला देने वाली है।

ये भी पढ़ें- भिंड जेल की दीवार और छत गिरी, 22 कैदी घायल

 

12 साल से चल रहा था जर्जर हालत को लेकर पत्राचार- सूत्र
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेल की जर्जर हालत को लेकर बीते करीब 12 सालों से जेल के अफसरों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के बीच पत्राचार चल रहा था। ये भी बात सामने आई है कि घटना से पहले जेल के कैदियों ने जेल के प्रहरियों को बारिश के कारण छत से प्लास्टर गिरने की सूचना दी थी। लेकिन भी भी कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x832lqy

Hindi News / Bhind / CCTV में देखिए भोर के वक्त भरभराकर गिरी जेल की छत और दीवार, मच गई चीख पुकार

ट्रेंडिंग वीडियो