bell-icon-header
भीलवाड़ा

दिगम्बर जैन समाज ने मनाई रोट तीज

दस लक्षण पर्व कल से

भीलवाड़ाAug 21, 2020 / 09:25 pm

Suresh Jain

Digambar Jain Samaj celebrated Rot Teej in bhilwara

भीलवाड़ा.
दिगंबर जैन समाज ने शुक्रवार को रोट तीज पर्व मनाया। जैन समाज के परिवारों में खासतौर पर चूल्हे पर बने रोट, तुरई की सब्जी और खीर सहित अन्य व्यंजन बनाए और अपने ईष्ट मित्रों को भोजन करने के लिए घरों पर आमंत्रित किया। दिसंबर जैन समाज में २३ अगस्त से दस दिनों तक दस लक्षण पर्व का आयोजन होगा। इस दौरान जैन समाज के लोग 10 दिनों तक लगातार जप, तप, आराधना और व्रत नियमों का पालन करेंगे। इसके बाद क्षमा याचना पर्व मनाया जाएगा। आने वाले 10 दिनों में अब जैन समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चे व्रत नियमों का पालन करेंगे। कोरोना के चलते मंदिरों में होने वाले कार्यक्रम तक नहीं होंगे। आरके कॉलोनी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि कोरोना के कारण मंदिर में भी केवल एक प्रतिमा पर अभिषेक व शान्तिधारा करने का निर्णय किया है। मंदिर में श्रीजी के दर्शन भी कुछ समय के लिए खोला जाएगा।
……….
मोक्ष मार्ग का टिकट पर्युषण महापर्व
मुनियों के सानिध्य में प्रार्थना पुस्तिका का विमोचन
भीलवाड़ा. मोक्ष मार्ग का टिकट पर्युषण महापर्व है। प्रवर्तक सुकुन मुनि ने यह बात शास्त्रीनगर स्थित अहिंसा भवन में पर्युषण पर्व के सातवें दिन कहीं। उन्होंने कहा कि परमात्मा से जुडऩे का समय है यह पर्युषण पर्व। भक्ति की शक्ति से नामुमकिन को मुमकिन किया है जा सकता। मुकेश मुनि ने कहा कि मन को सत्य में बाधकर रखने पर जीवन पवित्र निर्मल बन सकता है। वरुण मुनि ने शास्त्र का वाचन करते हुए कहा कि भगवान ने तीसरी दृष्टि भी दी है वो तृतीय नेत्र है। मंत्री रिखबचंद पीपाड़ा ने बताया कि महेश मुनि ने संखलित प्रार्थना पुस्तिका का विमोचन प्रवर्तक सुकुन मुनि, अमृतमुनि के सानिध्य में वैय्यावच्च राष्ट्रीय अध्यक्ष संजुलता लक्ष्मण सिंह बाबेल ने किया। इस दौरान अहिंसा भवन के संरक्षक हेमन्त आंचलिया, अध्यक्ष अशोक पोखरणा, महिला जैन कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय महामंत्री लाड़ मेहता, संगठन मंत्री निर्मला भड़क्तियां, पुष्पा गोखरू, पूर्व सभापति मंजू पोखरणा, चंदनबाला महिला मण्डल अध्यक्ष मधु बिराणी, मंत्री ममता रांका उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी सुनिल चपलोत ने बताया कि १०, ९, ८, ७, ५ उपवास के पत्यखान लिए। साथ ही चंदनबाला महिला मण्डल ने प्रश्नमंच पेपर का विमोचन किया।
……….
प्रवर्तक पन्नालाल की जयन्ती मनाई, आज संवत्सरी
भीलवाड़ा. प्रवर्तक पन्नालाल की जयंती शांति भवन में साध्वी मैना कंवर के सानिध्य में मनाई गई। साध्वी मैना कंवर ने कहा कि इंसान गुनाह करता है लेकिन पश्चाताप अंतर दिल से करता है, तो जल्दी ही मोक्षगामी बनता है। पन्नालाल महाराज ने माली कुल में जन्म लिया। जैन धर्म में दीक्षा ग्रहण की। उन्होंने स्वाध्याय संघ की स्थापना की। वह बड़े सरल स्नेह मूर्ति वह अनेक गुणों से युक्त थे। संघ अध्यक्ष राजेंद्र चीपड ने बताया कि धर्म चर्चा में शांति जैन महिला मंडल की मंत्री कनकावती चंडालिया, मंडल अध्यक्ष बसंता डांगी व प्रतिभा बडोला ने उनका जीवन परिचय बताया। मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने बताया कि शुक्रवार को 11, 9, ८ तपस्या करने वालों का सम्मान किया गया। शनिवार को पर्युषण पर्व का अंतिम दिन संवत्सरी महापर्व है। संचालन मंत्री सुरेंद्र सिंह चौधरी ने किया। चातुर्मास संयोजक नवरतनमल बंब, उपाध्यक्ष संजय रांका, मनोहर लाल सूर्या, गोपाल लोढ़ा, कनकावती चंडालिया, मदन लाल सिपानी, महेंद्र बाफना आदि उपस्थित थे।
…..
ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में डोसी प्रथम
भीलवाड़ा. ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान महिला शाखा की ओर से आयोजित ऑनलाइन निबन्ध प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा साध्वी मैना कंवर के सानिध्य में हुई। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष पुष्पा गोखरू व महामंत्री नीता बाबेल ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को मंडल की ओर से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। निर्णायक स्मिता पीपाड़ा, अंजना छाजेड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम शिखा डोसी, द्वितीय मधु मेडतवाल, तृतीय अंजना जैन रही। सांत्वना पुरस्कार प्रियल बंब, कैलाश चौधरी, प्रियल बंब, मधु चौरडिया, तेजल चोरडिया, सुशीला छाजेड़, शिमला चौपड़ा, अरुणा पोखरना, राखी खमेसरा रही।

Hindi News / Bhilwara / दिगम्बर जैन समाज ने मनाई रोट तीज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.