2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा डेयरी सेना के जवान को सप्लाई करेगी घी व दुध पाउडर

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में भीलवाड़ा डेयरी ने किया प्रदेश का पहला नवाचार

less than 1 minute read
Google source verification
Bhilwara Dairy will supply Ghee and milk powder to army personnel in bhilwara

Bhilwara Dairy will supply Ghee and milk powder to army personnel in bhilwara

भीलवाड़ा.
भारतीय सेना के जवान को अब भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का दुध पाउडर व घी सप्लाई करेगी। इसके लिए ६५ लाख की लागत से इन्फ्रास्ट्रक्चर लगाए जाने का निर्णय गुरुवार को आयोजित भीलवाड़ा डेयरी संचालक मंडल की बैठक में किया गया है। भीलवाड़ा डेयरी चेयरमेन तथा मांडल विधायक रामलाल जाट ने बताया कि आर्मी में दुध पाउडर की जबरदस्त मांग है। लेकिन इसकी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सरकार के स्तर पर चर्चा करने के बाद भीलवाड़ा डेयरी ने निर्णय किया है कि वह आर्मी को दुध पाउडर की सप्लाई करेगा। इसके लिए मशीने मंगवाई जा रही है। इस मशीन से ऑक्सीजन को बाहर निकालकर नाइट्रोजन के माध्यम से दुध पाउडर व घी को एक साल तक टीन में सुरक्षित रखने का प्लांट लगाया जाएगा। कारगील, लद्दाग, सियाचिन वह पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात सेना के जवानों को भीलवाड़ा डेयरी व जिले के किसानों का दुध व पाउडर मिल सकेगा।

Story Loader