bell-icon-header
भिलाई

BSP के इन अधिकारियों को जल्द मिलेगी PRP की राशि, खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे….बस करना होगा यह काम

PRP amount to be transferred to BSP officials: भिलाई स्टील प्लांट के करीब 2645 अफसरों के खाते में परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (पीआरपी) की राशि दुर्गा पूजा तक पहुंचेगी।

भिलाईSep 20, 2023 / 04:37 pm

Khyati Parihar

BSP अधिकारियों को ट्रांसफर होंगे PRP की राशि

भिलाई। BSP officers Will Get PRP Amount: भिलाई स्टील प्लांट के करीब 2645 अफसरों के खाते में परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (पीआरपी) की राशि दुर्गा पूजा तक पहुंचेगी। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) वित्त वर्ष 2022-23 में 1903 करोड़ मुनाफे में रहा है।
इसे देखते हुए अधिकारियों को पीआरपी मिलना तय है। सेंट्रल के श्रमिक नेता मान रहे हैं कि बीएसपी कर्मियों के बोनस पर फैसला इस माह के अंत या अक्टूबर (Bhilai News) के शुरुआत में हो जाएगा। इसके बाद अफसरों के पीआरपी की गणना को अंतिम रूप दिया जाएगा। बीएसपी के अधिकारियों को पीआरपी का शिद्दत से इंतजार है।
यह भी पढ़ें

KBC में पहुंचा जांजगीर का विवेक, खेल के दौरान कह दी ऐसी बात, सुनकर अमिताभ बच्चन ने जमकर लगाए ठहाके

सेल के अधिकारियों में बंटेगा 65 करोड़

सेल के 11 हजार अफसरों के लिए यह खुशखबरी है कि उनको इस बार पीआरपी की राशि जल्द मिलेगी। इन अधिकारियों में करीब 65 करोड़ रुपए बांटा जाएगा। इसमें बीएसपी के 2645 अफसर भी शामिल हैं। बीएसपी अफसरों को इस बार पीआरपी के तौर पर 20,000 रुपए से 1,00,000 रुपए तक मिलना है। गणना करने के बाद अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि (Bhilai Officer’s) बोनस पर मुहर लगते ही प्रबंधन खुद ही पीआरपी की राशि उनके खाता में डाल देगा। इसके लिए अब अलग से प्रबंधन से मांग करने की जरूरत नहीं है।
पीबीटी का 5 फीसदी बंटेगा अफसरों में

– सेल के प्रॉफिट बिफोर टैक्स (पीबीटी) की 3 फीसदी राशि अधिकारियों के खाते में जाना है। सेल ने 2022-23 में 1903 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया।
– पीआरपी के लिए जो फॉर्मूला पहले (CG Hindi News) से तय है, उसके अनुसार प्रॉफिट का 3 फीसदी दिया जाता है। यह राशि सेल के सारे अधिकारियों में बांटी जाती है।
यह भी पढ़ें

आफत बनकर आई करेले की सब्जी…छात्रावास में 25 बच्चे हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, 4 की हालत गंभीर

Hindi News / Bhilai / BSP के इन अधिकारियों को जल्द मिलेगी PRP की राशि, खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे….बस करना होगा यह काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.