10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखो… किशोरियों ने किनके सामने खोला राज, Bhilai

किशोरियों के दिल में झांक रही मितानिन,

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

May 28, 2023

देखो... किशोरियों ने किनके सामने खोला राज, Bhilai

देखो... किशोरियों ने किनके सामने खोला राज, Bhilai

भिलाई. छत्तीसगढ़ में पहली मर्तबा भिलाई के मॉडल टाउन में मितानिन ने किशोरियों के दिल तक पहुंचने की खास कोशिश की है। यहां किशोरियों को खाली पर्ची दी गई। इसके बाद कहा गया कि वे अपनी कोई भी उलझन, समस्या या कोई बीमारी को इस पर्ची में लिख दें। पर्ची में किसी भी किशोरी को अपना नाम लिखने से मना किया गया। ताकि वे खुलकर अपनी समस्या को लिखें और बाद में पर्ची को एक साथ उठा लिया गया। इसके बाद उन उलझनों का निराकरण सभी के साथ शेयर किए, जिससे वे अपनी परेशानी से बाहर निकल सकें।

किशोरियों ने पर्ची में खोला राज
मितानिन प्रेरक की कोशिश सफल होती नजर आ रही है। पर्ची में किशोरियों ने राज खोलते हुए लिखा कि उसे एक विदेशी युवक फेसबुक में दोस्त बनकर बात किया। इसके बाद वाट्सएप नंबर मांगा। नंबर देने पर गिफ्ट भेजने की बात कहा। इसे लेने के एवज में 53 हजार रुपए भुगतान करने कहा। एक युवती ने लिखा कि एक युवक का फेसबुक में रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया तो वह गंदी फोटो डालने लगा। एक किशोरी ने लिखा कि पिता शक करते हैं मां पर, शराब पीकर करते हैं मारपीट, क्या करूं। एक किशोरी ने लिखा कि मोहल्ले के लोग करते हैं भेदभाव। वहीं कुछ बच्चों ने शारीरिक बदलाव के साथ आने वाली समस्याओं के निराकरण को लेकर सवाल किया। सभी का निराकरण प्रेरक ने बच्चों को दिया।

मोबाइल में दिखाया गया सोशल मीडिया से हो रहे अपराध को
नमीता सेन मितानिन प्रेरक ने किशोरियों को बताया गया कि किस तरह के अपराध इस वक्त सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने से हो रहा है। किशोरियों से कहा गया कि पालकों की बातों को माने। सोशल मीडिया में जाकर किसी के झांसे में आने से किस तरह के नुकसान हो सकते हैं। उसकी जानकारी भी खुलकर दी गई। सोशल मीडिया के माध्यम से गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

नशा से रहें दूर
किशोर व किशोरियों को बताया गया कि किसी भी तरह के नशा से दूर रहें। नशा की वजह से बढ़ रहे अपराध की जानकारी भी दी गई। हाल ही में नशा करके किए गए सुपेला में हत्या के संबंध में बताया गया। इसके साथ-साथ नशा करने से शारीरिक नुकसान क्या होता है। वह जानकारी दिया गया।

दुर्घटना के संबंध में भी बताया
प्रेरक ने बच्चों को बताया कि बिना लाइसेंस के वाहन चलाना अपराध है। लाइसेंस बन जाए तब वाहन चलाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना है। हेलमेट का इस्तेमाल क्यों जरूरी है। वाहन से संबंधित दस्तावेज लेकर चलना और वाहन की रफ्तार कितनी होनी चाहिए। वर्ना किस तरह से सड़क दुर्घटना हो रही है। यह जानकारी भी दी गई।

15 जून तक चलेगा कार्यक्रम
स्कूलों में छुट्टी लगी है, इस वजह से यह कार्यक्रम मोहल्ले में बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में एकत्र कर किया जा रहा है। 15 जून तक यह कार्यक्रम चलेगा, इसके बाद स्कूलों में इसे शिफ्ट कर दिया जाएगा।