उपनेता प्रतिपक्ष deputy leader of opposition दया सिंह की मांग का समर्थन महापौर परिषद के सदस्य लालचंद वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मांग सही है, बैठक को स्थगित किया जाना चाहिए। पार्षद संक्षेपिका summary को पढ़कर चर्चा में अपनी बात रख सकते हैं। सभापति गिरवर बंटी साहू ने कहा कि सदन को 7 दिनों के लिए स्थगित किया जाता है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष Leader of the Opposition भोजराज सिन्हा, महेश वर्मा और भूपेंद्र यादव चर्चा करने के लिए बोलते रहे। इस बीच राष्ट्रीय गीत शुरू हो गया।
इन विषयों पर होनी थी चर्चा
– निगम के आवासीय, व्यवसायिक, आवास सह व्यवसायिक योजनाओं में आवंटन भूखण्डे पर भवन निर्माण करने के लिए समयावधि बढ़ाने,
– नूर मस्जिद से निजामी चौक तक रोड का नामकरण भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने,
– शहीद स्व. संजय गुप्ता के नाम पर सड़कों चौराहों का नामकरण करने,
– प्रियदर्शनीय परिसर में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक व प्राकृतिक फुटबॉल मैदान निर्माण,
– रोटरी क्लब भिलाई महिला पिंक टायलेट का नि:शुल्क करेगा निर्माण,
– तुम्हर शहर तुम्हर जिम्मेदारी के तहत निगम क्षेत्र के रामनगर मुक्तिधाम उन्नयन,
संक्षेपिका पार्षदों तक पहुंचे यह सचिव की जिम्मेदारी
नगर निगम, भिलाई के महापौर नीरज पाल ने कहा कि नगर निगम के पार्षदों को सामान्य सभा होने से 7 दिन पहले संक्षेपिका उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी निगम के सचिव की है। सदन का मुखिया सभापति होता है, उन्होंने विपक्ष की मांग पर सदन को स्थगित किया।
सभी पार्षदों को दिए हैं संक्षेपिका
नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि संक्षेपिका सभी पार्षदों को 7 दिन पहले दिया गया है। सदन को स्थगित करने का अधिकार सभापति के पास है। https://www.patrika.com/bhilai-news/watch-video-19479277