CG Murder case: मोहन नगर टीआई नवी मोनिका पांडेय ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस को सूचना शाम 6.30 बजे मिली है। वार्ड-18 शक्ति नगर निवासी दुर्गेश उर्फ नानु से पट्टा की जमीन को लेकर परिवार में ही विवाद हो गया। आरोपियों ने उस पर जानलेवा प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
Bhilai Murder case: लंबे समय से चल रहा था विवाद
पुलिस ने आरोपी खिलावन निषाद, राजू निषाद और लव निषाद समेत एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जमीन के लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इनके बीच पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को भी जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ गई और आरोपियों ने नानू पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। देर शाम गिरफ्तार किया गया।