10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई

Bhilai News: सनकी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा! तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, बिजली के तार से टकराया, फिर… देखें VIDEO

Bhilai News: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में एक सनकी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा घंटो तक देखने को मिला। दुर्ग के शीतल मार्केट में एक युवक अचानक बैंगल्स की दुकान की तीन मंजिला छत पर चढ़ गया...

Google source verification

Bhilai News: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में एक सनकी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा घंटो तक देखने को मिला। दुर्ग के शीतल मार्केट में एक युवक अचानक बैंगल्स की दुकान की तीन मंजिला छत पर चढ़ गया और आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी। यह मंजर देखकर आसपास के लोगों और पुलिस के होश ही उड़ गए। बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आपकी भी सांसें थम जाएंगी।

दुर्ग कोतवाली टीआई विजय यादव ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे सूचना मिली। तत्काल पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि ओडिशा कालाहांडी बिजेपुर निवासी तेयराज नायक (25 वर्ष) हैदराबाद से परिवार के साथ घर जा रहा था। सोमवार को ट्रेन में उसके बच्चे की तबियत खराब हो गई।

वह दुर्ग स्टेशन में उतरा और बच्चे को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया। मंगलवार को अपने परिजन को बताया कि पर्ची लेने जा रहा हूं। वह जाकर निर्मल बैंगल्स के तीसरे मंजिल बिल्डिंग में चढ़ गया। वहां से छोटे टावर के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। वहां से जंप करने की कोशिश करने लगा। उसे समझाते रहे, लेकिन नहीं माना और बिल्डिंग से छलांग लगा दिया।