
भरतपुर लोकसभा सीट पर सबसे कम उम्र की कैंडिडेट संजना जाटव ने जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस कैंडिडेट संजना जाटव ने 53539 वोटों से जीत दर्ज की है। इनका मुकाबला बीजेपी के रामस्वरूप कोली से था। जिसके बाद से ही उनका जीत के बाद जश्न मनाते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
संजना जाटव अलवर जिले के में रहने वाली है जिनका पीहर भरतपुर जिले के भुसावर में है। पति कप्तान सिंह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं। कांग्रेस कैंडिडेट संजना जाटव अलवर जिला परिषद सदस्य रह चुकी है। प्रियंका गांधी के संपर्क में रहकर कांग्रेस में उन्हें काफी तवज्जो मिली। इससे पहले संजना जाटव ने विधानसभा चुनाव कठूमर सीट से चुनाव लड़ी थी और बीजेपी कैंडिडेट रमेश खींची से सिर्फ 409 वोट से हारी थी।
Updated on:
25 Oct 2024 12:10 pm
Published on:
04 Jun 2024 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
