8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

समय पर पूरा नहीं होगा अस्पताल भवन का निर्माण, मरीजों व चिकित्सकों को देरी से मिल सकेगी सुविधा

बस्सी @ पत्रिका. शहर के बस्सी चक रोड पर साढ़े 27 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा उपजिला अस्पताल का नया भवन टैण्डर की तय सीमा 17 मई 2925 को पूरा नहीं हो पाएगा,इसके लिए एनआएचएम को कम से कम छह महीने का समय बढ़ाना पड़ेगा तब जाकर निर्माण कार्य पूरा हो पाएगा। जबकि […]

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. शहर के बस्सी चक रोड पर साढ़े 27 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा उपजिला अस्पताल का नया भवन टैण्डर की तय सीमा 17 मई 2925 को पूरा नहीं हो पाएगा,इसके लिए एनआएचएम को कम से कम छह महीने का समय बढ़ाना पड़ेगा तब जाकर निर्माण कार्य पूरा हो पाएगा।

जबकि उपजिला अस्पताल भवन पूरे दो साल में पूरा होना था, लेकिन अब यदि छह महीने का समय बढ़ा दिया गया तो इसके निर्माण कार्य को पूरा होने में करीब ढाई साल का समय लग जाएगा।

इधर वर्तमान में उपजिला अस्पताल सीएचसी के पुराने भवन में ही चल रहा है, जहां पर न तो मरीजों को सुविधा मिल रही है और ना ही चिकित्सकों को सुविधाएं मिल रही है। वर्तमान में अस्पताल ऐसी जगह पर चल रहा है, जहां पर आसानी से मरीज पहंच भी नहीं पाते हैं।