scriptRajasthan Congress List: सीएम गहलोत ने की 5 टिकटों की घोषणा, अन्य सीटों के दावेदारों की बढ़ी धड़कन | Patrika News
बस्सी

Rajasthan Congress List: सीएम गहलोत ने की 5 टिकटों की घोषणा, अन्य सीटों के दावेदारों की बढ़ी धड़कन

Rajasthan Congress First List: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आम सभा के दौरान संबोधन मेें जिले के सभी मौजूद विधायकों को टिकट देने की घोषणा के बारे मेंं चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना ने कहा है कि यह सीएम का अधिकार है।

बस्सीOct 21, 2023 / 11:17 am

Santosh Trivedi

congress_list_rajasthan.jpg

Rajasthan Congress First List: जयपुर के समीपवर्ती दौसा जिले के सिकराय विधानसभा के कांदोली में शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा जिले के मौजूदा पांचों विधायकों को टिकट के संकेत देते हुए कहा कि इन विधायकों को जिताना है, यह सुन जयपुर के बस्सी, चाकसू एवं जमवारामगढ़ सहित जिले की अन्य विधानसभा के दावेदारों की धड़कन बढ़ गई। हालांकि कांग्रेस से इन सीटों पर किन-किन को टिकट मिलना है यह तो कई दिनों से ही जगजाहिर है और उनके समर्थक व प्रत्याशी चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं, लेकिन जब तक कांग्रेस पार्टी टिकट की फाइनल सूची जारी नहीं करेगी तब तक असमंजस तो ही है।

टिकट की घोषणा सीएम का अधिकार है
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आम सभा के दौरान संबोधन मेें जिले के सभी मौजूद विधायकों को टिकट देने की घोषणा के बारे मेंं चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना ने कहा है कि यह सीएम का अधिकार है। लालसोट में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम नेे टिकट की घोषणा की है, कुछ सोच समझ कर ही घोषणा की होगी।

दावेदार एवं समर्थकों ने दी प्रियंका की सभा में हाजरी
दौसा के सिकराय में आयोजित हुई प्रियंका गांधी की सभा में न केवल दौसा जिले की विधानसभाओं के दावेदार ही थे, बल्कि जयुपर जिले समेत आसपास के जिलों के दावेदार भी शामिल रहे। दावेदार भले ही प्रियंका की सभा में मंच तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन वहां मौजूद राष्ट्रीय स्तर के नेता एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के इद्रगिद्र मण्डराते रहे। टिकटों के दावेदारों ने वहां राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं की नजर में आने की पूरी कोशिश भी की।

यह भी पढ़ें

भाजपा की दूसरी सूची: राजस्थान की 80 सीटों पर प्रत्याशी तय, पूर्व सीएम राजे की सीट पर भी निर्णय

अब आज- कल में ही आ सकती है सूची
कांग्रेस पार्टी में अब विधानसभा चुनावों के लिए टिकटों की पहली सूची आने में अधिक देर नहीं है। हालांकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे टिकटों की फाइनल सूची 18 अक्टूबर तक ही जारी करने की बात उदयपुर में कह कर गए थे, लेकिन प्रियंका की सभा के कारण यह सूची अटकी हुई थी। अब शीघ्र ही आज-कल में ही यह सूची जारी हो सकती है।

https://youtu.be/6t4JhNlQUBU

Hindi News/ Bassi / Rajasthan Congress List: सीएम गहलोत ने की 5 टिकटों की घोषणा, अन्य सीटों के दावेदारों की बढ़ी धड़कन

ट्रेंडिंग वीडियो