– किसी असामाजिक तत्व ने कर दी मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़
नरैना( जयपुर) @ पत्रिका. शहर के संत दादू दयाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैना में मधुमक्खियों के हमले से चिकित्सालय में अफरा – तफरी मच गई। मधुमक्खियों ने कई लोगों के दंश मार कर जख्मी कर दिया। मरीजों व चिकित्सका कर्मियों ने इधर – इधर भाग मधुमक्खियों से अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार
चिकित्सालय आसपास के क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से रास्ता सुनसान होगया। लोगों ने बताया कि किसी असमाजिक तत्व ने मधुमक्खी के छत्ते से की छेड़छाड़ कर दी, इससे गुस्साई मधुमक्खियों ने लोगों को दंश मारना चालू कर दिया। लोगों ने कपड़े ओढ़ कर व कमरों में घुस कर अपनी जान बचाई।