बस्सी @ पत्रिका. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भरतपुर दौरे के दौरान शुक्रवार सुबह बस्सी विधानसभा में जयपुर – आगरा रोड पर कानोता, बस्सी चक एवं झर्रबावड़ी पर कांग्रेस कर्ता मिले और उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम ने जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर झर गांव की प्राचीन बावड़ी का भी जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार बस्सी चक पर बस्सी विधायक लक्ष्मण मीना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम से बातचीत की। इस अवसर पर पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने व भाजपा की जन विरोधी गतिविधियों को जनता को बताने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बस्सी मण्डल अध्यक्ष रामलाल खोलिया, पूर्व जिपस बेनी प्रसाद कटारिया, जिपस संगीता शर्मा, पीसीसी सदस्य गिर्राज सामोत्या सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। (कासं )