बस्सी @ पत्रिका. कृषि उपज मण्डी में दो दिन पहले जौ की जिंस की आवक अधिक होने के कारण मंगलवार को मण्डी में कारोबार बंद रहने से बुधवार को फिर से जौ की बम्पर आवक हुई है।
जौ की जिंस की बम्पर आवक होने के चलते दोपहर बाद तक मण्डी यार्ड में जिंस की निलामी का काम चलता रहा। मण्डी कारोबारी विनय डंगायच ने बताया कि बुधवार को भी मण्डी में करीब दस हजार बोरी जौ व करीब तीन हजार बोरी सरसों व अन्य जिंसों की आवक हुई।
शाम तक निलाम हुई जिंसों का उठाव करा लिया गया, गुरुवार को भी मण्डी में कारोबार चलेगा। इधर सुबह से ही मण्डी में जिंस लेकर आने वाले किसानों के वाहनों के कारण मण्डी में जाम की सिथति बनी रही। उल्लेखनीय है कि मण्डी में इस वतक्त सबसेअधिक जिंस जौ की आ रही है।