2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

15 हजार बोरी जौ की आवक, सरसों भी आ रही है बम्पर

बस्सी @ पत्रिका. रबी के इस सीजन में रबी की फसल की बम्पर पैदावार के कारण होने से अनाज मण्डियों में नई फसल की बम्पर आवक शुरू हो गई है। बस्सी कृषि उपज मण्डी में सोमवार को 15 हजार बोरी जौ की जिंस की आवक हुई है, तो 3 हजार बोरी सरसों की आवक हुई […]

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. रबी के इस सीजन में रबी की फसल की बम्पर पैदावार के कारण होने से अनाज मण्डियों में नई फसल की बम्पर आवक शुरू हो गई है। बस्सी कृषि उपज मण्डी में सोमवार को 15 हजार बोरी जौ की जिंस की आवक हुई है, तो 3 हजार बोरी सरसों की आवक हुई है। मण्डी में नया गेहं भी आना शुरू हो गया है। मण्डी में जिंस की इतनी आवक हुई कि मण्डी यार्ड में माल खाली करने के लिए किसानों को जगह ही नहीं मिल पाई।

जानकारी के अनुसार कृषि उपज मण्डी में एक पखवाड़े से सरसों की आवक होने लग गई थी और एक सप्ताह पहले से ही जौ की जिंस की आवक होना शुरू हो गया था। जिसमें सोमवार को बस्सी मण्डी में करीब 15 हजार बोरी जौ की जिंस की आवक शुरू हो गई है और करीब 3 हजार बाेरी सरसों व एक हजार बोरी गेहूं व बाजरा की भी आवक हुई है। ऐसे में करीब 20 हजार बोरी जिंस की आवक हो गई है। इधर एक किसानों ने सोमवार सुबह छह बजे से ही जिसों को लाना शुरू कर दिया। कई किसानों को पता था कि वे मण्डी में देरी से पहुंचेगे तो उनको माल खाली करने के लिए जगह नहीं मिलेगी। जो किसान 11 बजे माल लेकर आए उनको जगह नहीं मिलने के कारण माल खाली करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

1950 से 2025 रुपए क्विंटल बिका जौ…

इस बार किसानों के खेतों में जौ की बम्पर पैदावार है, लेकिन किसानों को जौ की जिंस का भाव उतना नहीं मिल रहा है, जितना 2022 में मिला था। वर्ष 2022 में किसानों का जौ बस्सी मण्डी में 3000 – 3200 रुपए प्रति क्विंटल बिक गया था। लेकिन इस बार अधिक पैदावार के कारण किसानों को भाव कम मिल रहा है। यही नहीं नया गेहूं भी 2500 – 2600 रुपए प्रति क्विंटल बिका है। वहीं सरसों 5550 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है।