7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकली ईसर-गवर की सवारी, उत्साह से मनाया गणगौर तीज का पर्व

https://www.patrika.com/barmer-news/

less than 1 minute read
Google source verification
Riding the Isar-Gavar, celebrated the festival of Gangaur Teej

Riding the Isar-Gavar, celebrated the festival of Gangaur Teej

निकली ईसर-गवर की सवारी, उत्साह से मनाया गणगौर तीज का पर्व

-महिलाओं ने रखा उपवास व व्रत, विशेष पूजा-अर्चना की

बालोतरा

.
नगर सहित क्षेत्र में सोमवार को गणगौर तीज का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पर्व को लेकर शहर में उत्सव का माहौल नजर आया।

तीज को लेकर एक दिन पूर्व महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी रचाई। तीज के दिन व्रत, उपवास रखकर शिव व पार्वती के प्रतीक ईसर-गवर का विधि-विधान से पूजन किया। शाम को महिलाओं ने ईसर-गवर की शोभायात्रा निकाली। बैण्ड वादकों के भजनों पर महिलाएं नृत्य करते हुए चल रही थी। नगर के माहेश्वरी समाज भवन में इस दिन विशेष आयोजन हुआ। शाम छह बजे बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई। माहेश्वरी महिला मण्डल अध्यक्ष अनितादेवी, सचिव पवित्रा डागा के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी उमड़े। पुष्प वर्षा से स्वागत किया। बालोतरा के श्रीमाली ब्राह्मण समाज भवन में भी गणगौर तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम को समाज भवन में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई। विधि-विधान से पूजन किया।


ये भी पढ़े...

19 को धूमधाम से मनाएंगे हनुमान जयंती

बालोतरा.
नगर के रेलवे कॉलोनी स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर में 19 अप्रेल को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाईजाएगी। मंदिर महंत हनुमानदास बैरागी ने बताया कि इस दिन सुबह 8 से शाम 7.30 बजे तक सुंदर काण्ठ पाठ का आयोजन होगा। इसके बाद आरती उतारकर हनुमानजी को 125 किलो का रोट प्रसाद में चढ़ा इसे श्रद्धालुओं को वितरित करेंगे।