10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओरण में संदिग्ध युवक-युवती को पकड़ा, बिफरे युवक ने सरपंच पति से की मारपीट

https://www.patrika.com/barmer-news/

2 min read
Google source verification
sf

युवती के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले युवक ने टोकने पर मारपीट की और रुपयों का बैग लेकर फरार हो गया

बालोतरा. क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले युवक ने टोकने पर तैश में आकर मारपीट की और रुपयों का बैग लेकर फरार हो गया।

आसोतरा ओरण की झाडिय़ों में गुरुवार शाम संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक-युवती को देख ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे सरपंच पति ने उससे समझाइश की तो युवक बिफर गया। वह देख लेने की धमकी देकर युवती के साथ बाइक पर वहां से चला गया।

कुछ ही देर बाद लौटे युवक ने सरपंच पति खेताराम के पेट्रोल पंप पर पहुंच उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच-बचाव को आए उनके पिता जेपाराम से भी मारपीट की। यह देख ग्रामीण वहां पहुंचे तो युवक पेट्रोल पंप से कागजात व रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे तथा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान बजरंग दल व शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
बालोतरा उपखंड अधिकारी अनिल कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश दान रत्नू, थाना अधिकारी भंवर लाल सीरवी पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन ग्रामीण आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। इनके बाद पुलिस ने आरोपित के पिता और भाई से पूछताछ की।

पुलिस को दी रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार आसोतरा सरपंच पति खेताराम पटेल ने सिवाना थानाधिकारी दीपसिंह को रिपोर्ट देकर बताया कि गुरुवार रात को गांव के इकबाल खान पुत्र कालू खान ने उसे धमकी दी कि तेरे नाम की सुपारी आई हुई है। कुछ दिनों बाद हिसाब कर लूंगा। इसके बाद करीब वह शाम 7 बजे बाइक लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा तथा उसके साथ मारपीट की। बीचबचाव के लिए आए उसके पिता जेपाराम से भी मारपीट की। कुछ समय बाद पेट्रोल पंप पहुंचे उसके पिता और भाई के साथ वह रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। रिपोर्ट में बताया कि इकबाल फोन पर लड़कियों से संपर्क कर गलत संबंध बनाता है। घटना के बाद बजरंग दल बालोतरा के संयोजक भवानीसिंह राजपुरोहित, राहुल अग्रवाल, विष्णु सोनी, बजरंग प्रजापति, शिवसेना के राजेंद्र सारस्वत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य यहां पहुंचे।
.....