
पचपदरा तहसील क्षेत्र के गोल सोढ़ा में हजारों टन बजरी स्टॉक व अवैध खनन
बालोतरा. लूणी नदी के प्रवाह क्षेत्र में उच्चतम न्यायालय की ओर से बजरी खनन पर रोक लगाने के बावजूद खान विभाग, पुलिस व प्रशासन की शह से बजरी माफिया हर दिन हजारों टन बजरी का अवैध खनन कर चांदी कूट रहे है। गांवों में सक्रिय बजरी माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बजरी का खनन का गांव में स्टॉक करते है, इसके बाद वहां से महंगें दामों में डंपर भरवाते है। बदस्तूर बजरी का खनन होने के बाद भी जिम्मेदारों के जवाब उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते है।
पचपदरा तहसील क्षेत्र के गोल सोढ़ा में हजारों टन बजरी के स्टॉक व अवैध खनन को लेकर राजस्थान पत्रिका ने बुधवार अंक में बजरी खनन पर न्यायालय की लगी है रोक, यहां मिल रही बेरोकटोक शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर गांवों में पनपे बजरी माफिया, उनके स्टॉक व लोकल सूचना तंत्र व पुलिसकर्मियों की लचीली कार्यशैली का खुलासा किया था। इसके बाद भी गुरुवार को जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान तक नहीं दिया। नतीजतन गुरुवार को दिन भर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बजरी का खनन कार्य बदस्तूर जारी रहा।
राजस्व वसूली की आड़ में न्यायालय आदेशों की अवहेलना- एक सप्ताह बाद चालू वित्तिय वर्ष पूरा हो जाएगा। खान विभाग को प्रदेश मुख्यालय से आवंटित राजस्व लक्ष्य अभी तक पूरा नहीं कर पाया है। विभाग के अधिकारी कार्मिक राजस्व लक्ष्य पूरा करने में जुटे हुए है। इस बजरी खनन माफियाओं की मौज लग गई। खान विभाग राजस्व लक्ष्य की आड़ में बजरी माफियाओं को शह दे रहा है।
व्यू- विभाग के पास एक ही वाहन है। वह वाहन इन दिनों राजस्व वसूली में लगा हुआ है। वित्तिय लक्ष्य पूर्ति के बाद बजरी खनन कर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई हो पाएगी। - भगवानसिंह भाटी, कार्यवाहक खनिज अभियंता बाड़मेर
बजरी के खनन व स्टॉक को लेकर थानाधिकारियों से पता करवाते है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. गगनदीप सिंगला, पुलिस अधीक्षक बाड़मेर
Published on:
22 Mar 2018 06:36 pm

बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
