scriptआरएसी जवानों के वाहन में आग, आबादी से दूर ले गया चालक, टला हादसा | Fire in RAC jawans' vehicle, driver took it away from the population | Patrika News
बाड़मेर

आरएसी जवानों के वाहन में आग, आबादी से दूर ले गया चालक, टला हादसा

बालोतरा के समदड़ी थाने के पास पहुंचने पर अचानक वाहन से धुआं उठने पर चालक आबादी क्षेत्र से दूर ले गया।

बाड़मेरSep 29, 2024 / 08:15 pm

Mahendra Trivedi

आरएसी जवानों के वाहन में शनिवार देर रात को आग लग गई। बालोतरा के समदड़ी थाने के पास पहुंचने पर अचानक वाहन से धुआं उठने पर चालक आबादी क्षेत्र से दूर ले गया। आग पर ग्रामीणों की मदद से काबू कर लिया गया। आग का कारण वाहन में शॉट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

चालक सहित वाहन के भीतर जवान बैठे थे

पुलिस ने बताया आरएसी के जवानों को लेकर वाहन समदड़ी पुलिस थाना पहुंचा। इस दौरान वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के समय चालक सहित वाहन के भीतर जवान बैठे थे। वाहन से धुंआ उठते ही चालक वाहन को दूर ले गया। वाहन में करीब 7-8 जवान थे, जो सभी नीचे उतर आए। आस पास के ग्रामीणों व जवानों की मदद से आग पर पानी व रेत डाली गई। पास के पेट्रोल पंप से आग अग्निशमन सिलेंडर लाकर आग पर काबू पा लिया गया। जवानों को वाहन जोधपुर से समदड़ी लेकर आया था। इस दौरान आग लग गई।

चालक की सूझबूझ से टला हादसा


वाहन में धुआं उठते ही चालक अलर्ट हो गया। इस दौरान वाहन समदड़ी थाने के ठीक पास में ही था और आसपास आबादी क्षेत्र भी है। चालक ने सूझबूझ दिखाई और वाहन को वहां से हटाकर जवानों सहित काफी दूर ले गया। जहां पर आबादी क्षेत्र नहीं था। इसके बाद जवान तुरंत वाहन से उतरे और आग बुझाने में जुट गए। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया।

Hindi News / Barmer / आरएसी जवानों के वाहन में आग, आबादी से दूर ले गया चालक, टला हादसा

ट्रेंडिंग वीडियो