scriptअवैध संबंधों के विरोध पर पत्नी की हत्या, अस्पताल में स्ट्रेचर पर शव रखकर फरार हो गया पति | Wife murdered for protesting against illicit relations, husband abscon | Patrika News
बरेली

अवैध संबंधों के विरोध पर पत्नी की हत्या, अस्पताल में स्ट्रेचर पर शव रखकर फरार हो गया पति

बरेली। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मायके वाले जब नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तब स्ट्रेचर पर उनकी बेटी का शव रखा था। पति समेत ससुराली फरार थे। मायके वालों ने अवैध संबंधों के विरोध पर दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरेलीOct 29, 2023 / 03:40 pm

Avanish Pandey

hatya_kr_pati_faraar.jpeg

हाफिजगंज के गांव सोहरा का मामला

बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पुरनियां निवासी रामश्री के मुताबिक उन्होंने बेटी आशा (27) की शादी 2022 में हाफिजगंज के गांव सोरहा निवासी रामजी सरन से की थी। एक महीने पहले ही आशा ने बेटी को जन्म दिया था। रामश्री ने आरोप लगाया कि दामाद के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। आशा इसका विरोध करती थी।बेटी ने इस बारे में उन्हें बताया था। इसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता था। मृतका की मां के मुताबिक रामजी सरन ने शनिवार शाम को भी आशा से झगड़ा किया।
फोन पर पत्नी को मायके छोड़ने की कही बात

रात में दामाद ने कॉल कर उनसे कहा कि वह उनकी बेटी को मायके छोड़ने आ रहे हैं। आशा ने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा। गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रविवार सुबह उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि आपकी बेटी का शव स्ट्रेचर पर पड़ा है, तब वह अपने बेटे संजीव के साथ अस्पताल पहुंची। अस्पताल में स्ट्रेचर पर आशा मृत अवस्था में मिली। पति रामजी सरन और ससुराल वाले वहां नहीं मिले। वे लोग फरार हो गए थे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News/ Bareilly / अवैध संबंधों के विरोध पर पत्नी की हत्या, अस्पताल में स्ट्रेचर पर शव रखकर फरार हो गया पति

ट्रेंडिंग वीडियो