scriptभाजपा की सदस्यता को लेकर बिथरी में बवाल, ब्लॉक प्रमुख से धक्का मुक्की, भांजे को पीटा, पांच गिरफ्तार | Patrika News
बरेली

भाजपा की सदस्यता को लेकर बिथरी में बवाल, ब्लॉक प्रमुख से धक्का मुक्की, भांजे को पीटा, पांच गिरफ्तार

बिथरी ब्लॉक में चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान विवाद हो गया। दोनों ओर से कहासुनी के बाद गाली गलौज होने लगी। ब्लाक प्रमुख हरेंद्र पटेल के साथ भी धक्का मुक्की और हाथापाई हो गई।

बरेलीSep 30, 2024 / 06:46 pm

Avanish Pandey

ब्लॉक प्रमुख पति हरेंद्र युवक का हाथ खींचते हुए।

बरेली। बिथरी ब्लॉक में चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान विवाद हो गया। दोनों ओर से कहासुनी के बाद गाली गलौज होने लगी। ब्लाक प्रमुख हरेंद्र पटेल के साथ भी धक्का मुक्की और हाथापाई हो गई। दबंगों ने उनके भांजे की पिटाई कर दी। बवाल बढ़ने पर बिथरी पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बिथरी थाने में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ब्लाक प्रमुख का हाथापाई का वीडियो वायरल
बिथरी ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी के पति हरेंद्र पटेल हर सोमवार को ब्लॉक परिसर में जनता दरबार लगाते हैं। इसी दौरान, बीजेपी सदस्यता अभियान का शिविर भी आयोजित किया गया था, जिसमें हरेंद्र पटेल और उनका भांजा सौरभ भी उपस्थित थे। अहलादपुर के प्रधान सियाराम का भतीजा सोनू ब्लॉक में शौचालय से संबंधित सूची जमा करने के लिए आया था। सौरभ ने सोनू से कहा कि वह पहले बीजेपी की सदस्यता ले। सोनू के इनकार करने पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, और सौरभ ने सोनू की पिटाई कर दी। सोनू ने यह जानकारी अपने चाचा सियाराम को दी, जो अपने साथियों के साथ ब्लॉक परिसर में पहुंचे और सौरभ की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने हमलावरों को हवालात में डाला, भाजपा विरोधी नारेबाजी करने का आरोप
इस घटना से ब्लॉक परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने प्रधान सियाराम, सोनू और उनके चार साथियों को हिरासत में ले लिया है। ब्लाक प्रमुख पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने पार्टी विरोधी नारेबाजी की। सदस्यता से भी इनकार कर दिया। नवदिया झादा के रहने वाले मुनीश पटेल की ओर से बिथरी थाने में अहलादपुर के सोनू, सियाराम साहू, अजय साहू, प्यारे लाल और 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindi News / Bareilly / भाजपा की सदस्यता को लेकर बिथरी में बवाल, ब्लॉक प्रमुख से धक्का मुक्की, भांजे को पीटा, पांच गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो