बरेली

संदिग्ध बैंक लेनदेन पर वित्त मंत्रालय अलर्ट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, खातों में सीज की गई राशि

शहर में तीन बैंक खातों में संदिग्ध तरीके से हुई बड़ी संख्या में लेनदेन ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। वित्त मंत्रालय से मिली रिपोर्ट के बाद बरेली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुभाषनगर और प्रेमनगर थानों में तीन खाताधारकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। इन खातों में साइबर ठगी से संबंधित रकम के लेन-देन की आशंका जताई गई है।

less than 1 minute read
Apr 11, 2025

बरेली। शहर में तीन बैंक खातों में संदिग्ध तरीके से हुई बड़ी संख्या में लेनदेन ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। वित्त मंत्रालय से मिली रिपोर्ट के बाद बरेली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुभाषनगर और प्रेमनगर थानों में तीन खाताधारकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।

इन खातों में साइबर ठगी से संबंधित रकम के लेन-देन की आशंका जताई गई है।

एसबीआई खाताधारक प्रेमशंकर पर पहला मामला

थाना सुभाषनगर में दर्ज पहले मामले में सब इंस्पेक्टर चंद्रवीर सिंह ने कचनारी निवासी प्रेमशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमशंकर का खाता भारतीय स्टेट बैंक की करगैना शाखा में है, जिसमें लगातार कई छोटे लेकिन असामान्य लेनदेन दर्ज हुए। खाताधारक की आर्थिक गतिविधियों से मेल न खाते हुए इन लेनदेन को संदिग्ध मानते हुए खाता सीज कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर चुकी है।

प्रेमनगर थाने में दो और केस, एक महिला भी आरोपी

थाना प्रेमनगर में दर्ज दो अन्य मामलों में एसआई जुगमेंद्र बालियान ने शाहजहांपुर के रोशनगंज निवासी शिव कुमार और बसंत विहार कॉलोनी निवासी ऐश्वर्य रस्तोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, ऐश्वर्य के खाते में कई अलग-अलग लोगों से साइबर धोखाधड़ी की रकम ट्रांसफर की गई थी। वहीं, शिव कुमार के बैंक खाते में भी इसी तरह के अनुचित और अनियमित ट्रांजेक्शन पाए गए हैं।

पूछताछ के लिए भेजे जाएंगे नोटिस

पुलिस अब तीनों खाताधारकों को नोटिस जारी कर संदिग्ध ट्रांजेक्शन के बारे में पूछताछ करेगी। प्राथमिक जांच के बाद साइबर सेल और अन्य एजेंसियों के सहयोग से मामले की आर्थिक अपराध की दिशा में जांच की जाएगी।

Also Read
View All
यूपी में 10वीं पास हो तो पढ़िए ज़रूर, पोस्ट ऑफिस ने खोल दिया नौकरियों का खजाना, बिना परीक्षा 28,740 सरकारी भर्तियां

बरेली हिंसा का आरोपी चूरन गैंग का खुलेआम ऐलान, “मेरा गुरूर सलामत रहे”, पुलिस बेबस, दबंग रील से दे रहे कानून को खुली चुनौती

सुपरफास्ट का दर्जा छीना, अब मेल-एक्सप्रेस बनेंगी गाड़ियां, कोहरा बना आफत, ट्रेन-बसें दोनों बेहाल

दो महीने पहले आईवीआरआई कर्मी से की थी लव मैरिज, फिर कर दी गला दबाकर हत्या, इस ज़िद पर अड़ी थी पत्नी, सास ससुर समेत आरोपी गिरफ्तार

योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने अविमुक्तेश्वरानंद पर बोला हमला, हम उन्हें शंकराचार्य नहीं मानते, गोकशी पर बड़ा बयान

अगली खबर