बरेली

फिल्म अभिनेता सलमान खान की राम मंदिर एडिशन घड़ी पहनने पर विवाद, मौलाना ने बताया नाजायज और हराम

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के राम मंदिर स्पेशल एडिशन वॉच पहनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे शरीयत के खिलाफ बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान को ऐसा नहीं करना चाहिए था और उन्हें तौबा करनी चाहिए।

2 min read
Mar 28, 2025

बरेली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के राम मंदिर स्पेशल एडिशन वॉच पहनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे शरीयत के खिलाफ बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान को ऐसा नहीं करना चाहिए था और उन्हें तौबा करनी चाहिए।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने क्या कहा

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सलमान खान की घड़ी को लेकर कहा,
"सलमान खान एक प्रसिद्ध मुसलमान हैं। उनके लाखों चाहने वाले हैं। लेकिन उन्होंने राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई घड़ी पहनी है, जो शरीयत के खिलाफ है। किसी भी मुसलमान को गैर-इस्लामी चीजों का प्रचार करने की अनुमति नहीं है। यह नाजायज और हराम है। उन्हें अपनी गलती का एहसास कर तौबा करनी चाहिए।"

कमाल राशिद खान ने भी साधा निशाना

फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) ने भी सलमान खान पर निशाना साधा। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा,
"जो लोग ईद पर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ देखकर उन्हें ईदी देना चाहते हैं, उन्हें जानना चाहिए कि वह राम जन्मभूमि एडिशन की घड़ी पहनकर सभी मुस्लिमों का मजाक उड़ा रहे हैं।"

सलमान खान की घड़ी की खासियत

सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें उन्होंने राम मंदिर स्पेशल एडिशन घड़ी पहनी हुई थी। इस घड़ी की खासियत यह है कि—

डायल पर भगवान राम की धनुष चलाते हुए तस्वीर बनी है।

हनुमान जी को चरणों में बैठे दिखाया गया है।

अयोध्या का राम मंदिर भी घड़ी के डायल में उकेरा गया है।

घड़ी के स्ट्रैप का रंग भगवा (ऑरेंज) है।

डायल के बाहरी हिस्से पर "जय श्री राम" लिखा गया है।

इस घड़ी को ‘Epic X Ram Janmabhoomi Titanium Edition 2’ नाम दिया गया है। यह Jacob & Co. ब्रांड की स्पेशल वॉच है, जिसकी कीमत 34 लाख रुपये बताई जा रही है। दुनिया में इसकी सिर्फ 49 यूनिट ही उपलब्ध हैं।

सलमान खान को यह घड़ी किसने दी

सलमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि यह घड़ी उन्हें उनकी मां और बहन ने तोहफे में दी है। उनके अलावा अभिषेक बच्चन को भी यह घड़ी पहने देखा गया है।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

यह पहली बार नहीं है जब मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने किसी हस्ती के खिलाफ ऐसा बयान दिया हो। इससे पहले उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर भी रमजान के दौरान जूस पीने को लेकर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि रोजा रखना इस्लाम में फर्ज है, और जो ऐसा नहीं करता, वह शरीयत का उल्लंघन करता है।

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद पर होगी रिलीज

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर पहले ही काफी चर्चा थी, और अब घड़ी विवाद के कारण भी यह सुर्खियों में आ गई है।

Also Read
View All

अगली खबर