scriptभाजपा : क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, जाने कौन है नंबर वन,कौन रह गया फिसड्डी | BJP: Regional president released report card, know who is number one, | Patrika News
बरेली

भाजपा : क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, जाने कौन है नंबर वन,कौन रह गया फिसड्डी

भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने ब्रज प्रांत का सदस्यता रिपोर्ट कार्ड जारी किया, जिसमें बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम सबसे आगे रहे। ब्रज प्रांत में 35 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं।

बरेलीOct 20, 2024 / 02:41 pm

Avanish Pandey

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य

बरेली। भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने ब्रज प्रांत का सदस्यता रिपोर्ट कार्ड जारी किया, जिसमें बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम सबसे आगे रहे। ब्रज प्रांत में 35 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं। इस सदस्यता अभियान में 10 हजार से अधिक नए सदस्य बनाने वाले जनप्रतिनिधियों की सूची जारी की गई, जिसमें कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

मेयर उमेश गौतम ने बनाए सबसे अधिक सदस्य

बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम ने सबसे अधिक 26,956 प्राथमिक सदस्य बनाए, जिससे वह सूची में पहले स्थान पर रहे। उनके बाद केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने 20,669 सदस्य बनाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। विधायक एत्मादपुर डॉ. धर्मपाल सिंह ने 18,400, विधायक मांट राजेश चौधरी ने 17,500, और विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा ने 15,006 सदस्य बनाए।विधायक पीलीभीत संजय गंगवार ने 14,500, विधायक बदायूं महेश गुप्ता ने 12,530, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने 12,527, मेयर कामिनी राठौर ने 12,177, सांसद अनूप वाल्मीकि ने 11,995, विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने 11,813 सदस्य बनाए।
विधायक मैनपुरी जयवीर सिंह ने 11718, विधायक बरौली ठाकुर जयवीर सिंह ने 11393, विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू ने 11800, मंत्री धर्मपाल सिंह ने 10760, एमएलसी आशीष यादव ने 10500, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने 10280, विधायक नवाबगंज डॉ. एमपी आर्या ने 10140, मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने 10098, विधायक फतेहाबाद छोटे लाल वर्मा ने 10037, विधायक टुंटला प्रेमपाल सिंह धनगर ने 10028, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद ने 10001, जिला पंचायत अध्यक्ष बदायूं वर्षा यादव ने 10000 प्राथमिक सदस्य बनाएं है।

हर बूथ पर पांच सक्रिय सदस्य, रेफरल कोड से बनेंगे 100

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि अब भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान चला रही है। ब्रज प्रांत के जनप्रतिनिधियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिसमें हर बूथ पर पांच सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। जो व्यक्ति अपने रेफरल कोड से 100 प्राथमिक सदस्य बनाएगा, वह सक्रिय सदस्य बन सकता है। सक्रिय सदस्य को भविष्य में संगठन में पदाधिकारी बनने का अवसर मिलेगा, और इसके लिए नमो एप के माध्यम से शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, लेकिन कुछ अब भी 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य नहीं छू पाए हैं, जिसे लेकर पार्टी गंभीर है। दो चरणों में चले इस सदस्यता अभियान का भविष्य में संगठन में बड़ा महत्व रहेगा। भविष्य में आने वाले चुनाव में पार्टी सदस्यता अभियान के रिकॉर्ड के आधार पर ही विधायकों के टिकट का भी आकलन करेगी। फिसड्डी रहने वाले कई विधायकों के टिकट कट सकते हैं।

Hindi News / Bareilly / भाजपा : क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, जाने कौन है नंबर वन,कौन रह गया फिसड्डी

ट्रेंडिंग वीडियो