यह भी पढ़ें :
देखते ही देखते पानी में समा गया विशाल ट्रक, राजस्थान के इस शहर में बाढ़ के हालात, कलेक्टर ने छुट्टियां कीं, मदद के लिए नंबर जारी…. दरअसल शाहबाद थाना इलाके से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 27 पर गांव मामोनी के पास कल रात पैट्रोलिंग चल रही थी। थानाधिकारी प्रेम सिंह और हैड़ कांस्टेबल सुमेर सिंह हाइवे से गुजर रहे थे। वाहन चालकों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान एक गौमाता हाइवे पर ही बैठ गए। उसे वहां से हटाने गए ही थे कि गौमाता को वहीं प्रसव हो गया।
यह भी पढ़ें :
सांवलिया सेठ की ऐसी पोशाक आज तक नहीं देखी, मुराद पूरी हुई तो सोने – चांदी से बनी पोशाक लेकर पहुंचा भक्त, इतने किलो है वजन… प्रसव होने के बाद बच्चा आधा बाहर आ गया और आधा अंदर ही फंसा रह गया। अब दोनो पुलिसवाले एक दूसरे की शक्ल देखने लगे। इस अचानक आई परेशानी को काबू करने के लिए दोनो ने ही भगवान का नाम लेकर काम शुरू कर दिया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में दोनो को वहां से हटाया गया। थानाधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि ऐसा काम कभी नहीं किया था। लेकिन अगर जरूरत के समय हालात काबू नहीं करते तो शायद मां और बच्चा दोनो की जान चली जाती। दोनो को देर रात वहां से हटाया गया।