
राजस्थान में शीर्षस्थ कृषि मंडियों में शुमार बारां की धानमंडी में इस वर्ष गेहूं की बंपर आवक ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लश्करी ने बताया कि बुधवार को करीब साढ़े तीन लाख कट्टे गेहूं की आवक दर्ज की गई, जिससे बारां धानमंडी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
उन्होंने बताया कि बारां जिला मध्य प्रदेश के समीपवर्ती जिले श्योपुर, गुना एवं शिवपुरी से सटा होने के कारण वहां का माल भी बारां धानमंडी में बिकने आ रहा है। कृषि उपज मंडी में सर्वाधिक आवक होने के बावजूद भी प्रत्येक ढेरी पर नीलामी हुई। गेहूं 2400 रुपये से लेकर 2700 प्रति क्विंटल तक के भाव में बिका।
धानमंडी में रिकॉर्ड तोड़ गेहूं की आवक होने एवं माल का उठाव नहीं होने के कारण गुरुवार 27 मार्च को धानमंडी में सभी कृषि जिंसों की नीलामी बंद रहेगी। धानमंडी में किसानों की ट्रॉलियों का प्रवेश भी बंद रहेगा। क्योंकि मंडी में आवक बढ़ने से मंडी छोटी पड़ने लगी है।
Published on:
26 Mar 2025 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
