scriptनगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन, ईओ को हटाने की मांग | public protest in atru baran district | Patrika News
बारां

नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन, ईओ को हटाने की मांग

पालिका क्षेत्र के गायत्री नगर वासियो ने मूलभूत सुविधाओं और सुनवाई नहीं होने को लेकर शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ईओ का पुतला भी फूंका गया। इसके बाद भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया। दरअसल, नगर पालिका आयुक्त व कर्मचारियों की मनमानी को लेकर आक्रोशित महिलाएं, पार्षद व लोगों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। इस दौरान आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

बारांJul 26, 2024 / 11:57 pm

mukesh gour

कर्मचारियों की कार्यशैली से आक्रोश, भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

अटरू. पालिका क्षेत्र के गायत्री नगर वासियो ने मूलभूत सुविधाओं और सुनवाई नहीं होने को लेकर शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ईओ का पुतला भी फूंका गया। इसके बाद भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया। दरअसल, नगर पालिका आयुक्त व कर्मचारियों की मनमानी को लेकर आक्रोशित महिलाएं, पार्षद व लोगों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। इस दौरान आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
नगर पालिका क्षेत्र की आधी आबादी गायत्री नगर में निवास करती है। पालिका का गठन होने के बाद नगर पालिका ने गरीब लोगों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया। समस्याओं को लेकर नगर पालिका आयुक्त और कर्मचारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी लोगों की सुनवाई नहीं की गई। छोटे-छोटे काम के लिए भी नगर पालिका पहुंचने पर भी सुनवाई नहीं होने पर इन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर पालिका आयुक्त और कर्मचारियों के खिलाफ आक्रोशित होकर महिलाएं व लोग पार्षदों के साथ नगर पालिका आयुक्त का पुतला लेकर पालिका के अधिकारियों को कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां इन्होंने नगर पालिका आयुक्त व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देकर पालिका आयुक्त को हटाकर तहसीलदार के नाम चार्ज देने की मांग की गई।
विकास कार्य में भ्रष्टाचार के भी आरोप

लोगों का आरोप था कि नगर पालिका आयुक्त के कार्यकाल में हुए कई कार्यों कागजों व निर्माण कार्य की गुणवत्ता में भ्रष्टाचार को लेकर जांच करवाने की मांग की गई।
पालिका से नहीं हुआ नाले का ढंकान

गायत्री नगर में रेलवे स्टेशन के सामने रोड पर नाले का ढंकान टूट गया इसको लेकर लोगों ने पालिका को अवगत कराया। कोई सुनवाई नहीं हुई। कनिष्ठ अभियंता से बात की गई तो आश्वासन मिल रहा है। मजबूरन परेशान लोगों ने जलदाय विभाग से पाइप मंगवा कर रखवा दिया। बरसात होने से अवरुद्ध नाले में भरा गंदा पानी घरों में घुस रहा है और बदबू से लोग परेशान हो रहे हैं फिर भी नगर पालिका अभी तक उनकी कोई सुध नहीं ले रही।
यह रहे मौजूद

प्रदर्शन में पार्षद देवेश प्रजापति, कमला बाई, लक्ष्मी बाई, सुगना बाई, जगदीश ओढ़, बाबूलाल बैरवा, पार्षद हेमन्त कपूर, देवेश प्रजापति, सुल्तान, पप्पू सुमन, मोती बंजारा, रामचरण, हेमराज बंजारा, कमला बाई, सुगना बाई, लक्ष्मीबाई, राय ङ्क्षसह बंजारा, प्रभुलाल, रमेश ढीमर, बाबूलाल बैरवा,शिवचरण, रामङ्क्षसह, हेमराज, जगदीश ओढ़,लालचंद, बबलू, संपत बाई, जितेंद्र, शिवराज, ओमप्रकाश, गिरिराज, दिनेश, रंगलाल, बाबूलाल, प्रेमबाई बंजारा इत्यादि मौजूद रहे।

Hindi News/ Baran / नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन, ईओ को हटाने की मांग

ट्रेंडिंग वीडियो