14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

video : ऑकेस्ट्रा में खूब जमा फिल्मी गानों का रंग

बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक, देर रात तक झूमते रहे

Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Sep 11, 2022

मांगरोल. भजनों की प्रस्तुति से डोल मेला रंगमंच पर शुरू हुआ आर्केस्ट्रा कार्यक्रम खूब जमा। शुरू होने से पहले ही मेला स्थल खचाखच भर गया था। शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक ठहरने को मजबूर कर दिया। सरकाय देओ खटिया जाड़ा लगे.. से शुरू हुआ कार्यक्रम हरि बोल हरि की प्रस्तुति तक पहुंचने के बाद एक से एक उम्दा फिल्मी गानों के साथ ऊंचाइयों पर पहुंचा। युवाओं की हाे हुल्लड़ और मस्ती भरे आलम के साथ लैला ओ लैला.. समेत कई तरानों पर युवा खूब थिरके। पुलिस को भी कई बार लाठियों का इशारा करना पड़ा। इससे पहले संयोजक सचिन तिवारी के संयोजन में अतिथियों बारां पालिका उपाध्यक्ष नरेश पेंतरा, कांग्रेसी नेता बद्रीलाल समेत अतिथियों का मेलाध्यक्ष प्रमोद जैन, पालिकाध्यक्ष कौशल सुमन पार्षद भारत चोरासिया, रफीक बाड़ी, रिजवान ने स्वागत किया। कार्यक्रम में थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में पुलिस का बेहतर प्रबंध रहा।

नहीं पहुंचे नाराज पार्षद

नगरपालिका द्वारा आयोजित सात दिवसीय मेले के छठे दिन तक 35 सदस्यीय बोर्ड के कांग्रेस व भाजपा के अधिकांश पार्षदों ने मेले से दूरी बनाए रख नाराजगी जताई। मेला बैठक में हंगामा व मेलाध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से न होना भी इसका बड़ा कारण रहा। विकास कार्यों को लेकर पालिकाध्यक्ष द्वारा पार्षदों की सलाह को तरजीह न देने से खफा पार्षदों ने मेले का रुख नहीं किया।