
सगे भाइयों में जमकर चले लाठी-डंडे, औरतों ने भी की एक दूसरे दौड़ाकर की धुनाई, देखिए मारपीट का लाइव वीडियो
बाराबंकी. जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों में जमकर लाठियां चलीं। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनो भाइयों की मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वासरल हो रहा है।
दो सगे भाइयों के बीच मारपीट
मामला हैदरगढ़ कोतवाली के भरखुरिया गांव का है। जहां घर के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से जमकर लाठियां चलीं। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट का लाइव वीडियो अब सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे दो पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए हैं। सिर्फ मर्द ही नहीं बल्कि औरतें भी लाठी ताने खड़ी हैं और एक दूसरे को खरी खोटी सुना रही हैं। तभी अचानक एक पक्ष की तरफ से लाठी चलने लगती है। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठियां भांजना शुरू कर दिया। वीडियो में दोनो पक्षों के लोगों की चीख पुकार भी साफ सुनी जा सकती है। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल भी हुए हैं और कई लोग खून से लथपथ दिखाई पड़ रहे हैं।
जांच कराकर होगी कार्रवाई
वहीं इस वीडियो को लेकर जब अपर पुलिस अधीक्षक शशिकांत तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मारपीट के इस वीडियो के बारे में मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। इस वीडियो की जांच कराई जाएगी और इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
20 May 2018 02:14 pm

बड़ी खबरें
View Allबाराबंकी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
