scriptशुभ मुहूर्त निकलवाकर यहां होती है मेंढक-मेंढकी की शादी, अच्छी बारिश के लिए करते हैं ये टोटका | Rain Totka With Unique Wedding Of Frog Procession For Good Rain | Patrika News
बांसवाड़ा

शुभ मुहूर्त निकलवाकर यहां होती है मेंढक-मेंढकी की शादी, अच्छी बारिश के लिए करते हैं ये टोटका

Frog Wedding: बारिश नहीं होने पर डेगली माता चौक में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मदहोश ने मेंढक और मेंढकी की शादी का आयोजन किया। मदहोश ने बताया कि शादी कराने से पहले शुभ मुहूर्त निकाला गया। इसके बाद शादी का आयोजन किया गया।

बांसवाड़ाJul 23, 2024 / 12:25 pm

Akshita Deora

Banswara News: बारिश की कामना हो लेकर अब हर दिन नए नए जतन होने लगे हैं। एक तरफ टोटके हो रहे हैं तो दूसरी ओर आस्था भी दिखाई देने लगी है। शहर में ऐसा ही आयोजन चंद्रपोल गेट के निकट देखने को मिला। यहां मंदिर में शिव लिंग को जलमग्न कर दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश जोशी ने बताया कि मान्यता है कि जब भी बारिश नहीं हो और मटकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग को जलमग्न कर दो तो अच्छी बारिश की संभावना बढ़ जाती है।
इधर, बारिश नहीं होने पर डेगली माता चौक में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मदहोश ने मेंढक और मेंढकी की शादी का आयोजन किया। मदहोश ने बताया कि शादी कराने से पहले शुभ मुहूर्त निकाला गया। इसके बाद शादी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उसी प्रकार से किया गया जैसे सामान्य शादी थी। शादी में बारात भी आई और बाजे भी बजाए गए। उन्होंने बताया कि बीते 2 दशक से यह वे आयोजन कराते आ रहे हैं। जिस वर्ष भी बारिश नहीं होती है तो वह ये आयोजन करते हैं। ज्यादातर को उनको यह आयोजन सफल रहा है।
यह भी पढ़ें

Heavy Rain Warning: भारी बारिश से पहले मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, अगले 120 मिनट होंगे खतरनाक

गनोड़ा ग्राम पंचायत में सोमवार शाम सर्व समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में ललोरा तालाब के किनारे स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। बारिश की कामना को लेकर महादेव को जलमग्न करने का अनुष्ठान करना था। पर, यहां हैंडपंप खराब था। इस पर महिलाओं ने निकट ही स्थित जलदाय विभाग के कुएं से जोखिम उठाकर हुए पानी निकाला और महादेव को जलमग्न किया। सर्व समाज की महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पंचायत बेपरवाह है। पिछले 5 सालों से गनोडा में कुछ भी विकास नहीं हुआ है। महिलाओं का कहना था कि पंचायत गांव में तो कुछ अच्छा काम नहीं कर रही, लेकिन भगवान के मंदिर पर तो हैंडपंप ठीक करवा सकती है। इस दौरान मंगली टेलर, कमला देवी, हर्षा जोशी, नर्मदा पाटीदार, विद्या टेलर, गमीरी देवी, दुर्गा यादव, सवल गायरी, रतन गायरी, नंदा देवी, शांति सुथार, काली यादव आदि महिलाएं मौजूद रही।

Hindi News/ Banswara / शुभ मुहूर्त निकलवाकर यहां होती है मेंढक-मेंढकी की शादी, अच्छी बारिश के लिए करते हैं ये टोटका

ट्रेंडिंग वीडियो