scriptस्ट्रीट डॉग का हमला: महिला को आए 30 टांके, स्कूली छात्रा को भी नोंचा | Banswara Street dog attack: Woman and a student injured | Patrika News
बांसवाड़ा

स्ट्रीट डॉग का हमला: महिला को आए 30 टांके, स्कूली छात्रा को भी नोंचा

बांसवाड़ा में स्ट्रीट डॉग ने राह चलती महिला पर हमला कर हाथ नोंच लिया। उसे 30 टांके आए, वहीं हमले में घायल एक छात्रा को भी चार टांके लगे हैं। दोनों का महात्मा गांधी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बांसवाड़ाJun 27, 2024 / 06:30 pm

Kamlesh Sharma

बांसवाड़ा। शहर और जिले में स्ट्रीट डॉग्स के इंसानों पर हमलों की एक और घटना गुरुवार को पेश आई। स्ट्रीट डॉग ने राह चलती महिला पर हमला कर हाथ नोंच लिया। उसे 30 टांके आए, वहीं हमले में घायल एक छात्रा को भी चार टांके लगे हैं। दोनों का महात्मा गांधी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे बालिका किंजल पुत्र बदामीलाल स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक स्ट्रीट डॉग ने भौंकते हुए उस पर हमला कर दिया। उसने बालिका की बायीं कोहनी के पास बुरी तरह काट दिया। आसपास के लोगों ने दौडक़र बच्ची को संभाला, तब तक स्ट्रीट डॉग ने घर के बाहर बैठी महिला भूरी पत्नी लक्ष्मण पर भी हमला कर उसके बाएं हाथ पर काटा।
यह भी पढ़ें

खड़ी कार का एक दिन में 2 बार कटा टोल, मैसेज देख चौका मालिक

महिला खुद को बचा पाती, उससे पहले उसने तब तक कई जगह काट दिया। ग्रामीण घायल महिला और बच्ची को अरथूना के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डॉक्टर ने बांसवाड़ा के लिए रेफर कर दिया।
108 एम्बुलेंस से उन्हें एमजी अस्पताल लाकर भर्ती करवाया। महिला को हाथ व अन्य स्थान पर कुल 30 टांके लगाए गए। बच्ची को 4 टांके लगे। दोनों को 2 दिन के लिए वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

Hindi News / Banswara / स्ट्रीट डॉग का हमला: महिला को आए 30 टांके, स्कूली छात्रा को भी नोंचा

ट्रेंडिंग वीडियो