scriptलोगों ने मतदान का संकल्प लिया और कहा कि वे पत्रिका के अभियान को आगे बढ़ाएंगे, सभी का मतदान सुनिश्चित कराएंगे | Patrika News
बैंगलोर

लोगों ने मतदान का संकल्प लिया और कहा कि वे पत्रिका के अभियान को आगे बढ़ाएंगे, सभी का मतदान सुनिश्चित कराएंगे

श्रीरामपुर में राजस्थान पत्रिका का जागो जनमत अभियान

बैंगलोरApr 19, 2024 / 12:17 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, श्रीरामपुर के तत्वावधान में राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मतदान का संकल्प लिया और कहा कि वे पत्रिका के अभियान को आगे बढ़ाते हुए लोगों को मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करेंगे।मताधिकार का प्रयोग करेंसंघ के अध्यक्ष शांतिलाल खिंवेसरा ने स्वागत करते हुए कहा कि वोट देना हम सभी का अधिकार है। हमें इसके प्रयोग में किसी तरह की कमी नहीं रखनी चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रविवार को आयोजित संघ के कार्यक्रम में भी लोगों को प्रेरित किया जाएगा।खाना बाद में खाउंगा, पहले वोट देकर आउंगा
संघ के मंत्री अशोक गुगलिया ने कहा कि वोट देना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। जैसे हम घर में कोई उत्सव हो तो तैयारी करते हैं, वैसी ही तैयारी हमें लोकतंत्र के उत्सव के लिए दिखानी चाहिए। हमारा हर एक वोट खास है। वोट करेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा। देश की आर्थिक उन्नति होगी। हमें दुकान में आनेवाले ग्राहकों को भी इसके लिए तैयार करना चाहिए। हमारे मन में एक ही बात रहनी चाहिए कि खाना बाद में खाउंगा, पहले वोट देकर आउंगा।

मतदान करें, राजनीतिक पहचान बनाएं

संघ के सहमंत्री सिद्धार्थ बोहरा ने कहा कि उत्तर भारतीय लोग मतदान कम करते हैं, हमें ऐसी धारणा को गलत साबित करना है। संविधान ने हमें अधिकार दिया है, यह हमारा कर्तव्य भी है। इसलिए हमें इस दिन छुट्टी मनाने के बजाय लोकतंत्र का उत्सव मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो समुदाय ज्यादा और एकजुट होकर मतदान करता है, राजनेता या राजनीतिक दल उसकी ज्यादा कद्र करते हैं। हमें बाहर निकलना है और एकजुट होकर मतदान करना है, तभी हमारी राजनीतिक पहचान बनेगी।

एक वोट की कीमत समझें

श्रीरामपुरम नवयुवक मंडल के मार्गदर्शक कांतिलाल टी. गुगलिया ने कहा कि एक वोट की वजह से कई बार अच्छे लोग हार जाते हैं। हमें एक वोट की कीमत समझनी चाहिए और अच्छा काम करने वालों को वोट देना है। देश का विकास ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
राष्ट्रधर्म के प्रति जागरूक रहें

नवयुवक मंडल दल के पूर्व अध्यक्ष सूरजमल पीतलिया ने कहा कि राजस्थान पत्रिका यह अभियान राष्ट्रधर्म के प्रति जागरूक करता है। एक अच्छी सरकार आए, देश का भविष्य अच्छा हो, यह देखते हुए हमें मतदान अवश्य करना चाहिए।

घर-घर जाएंगे, करेंगे जागरूक

संचालन करते हुए दिनेश खिंवेसरा ने कहा कि हमें मतदान जरूर करना चाहिए और उस दिन छुट्टी नहीं रखनी चाहिए। पहले मतदान करें फिर जलपान करें। हम राजस्थान पत्रिका के अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे और घर-घर जाकर देखेंगे कि कोई भी मताधिकार से वंचित नहीं हो। सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को जागरूक करेंगे। मतदाता सूची में नाम हो तो किसी भी पहचान पत्र को दिखाकर वोट डाला जा सकता है।
इस मौके पर कांतिलाल गुगलिया, आनंद बहू मंडल की अध्यक्ष सीमा खिंवेसरा, ताराचंद गुगलिया, श्रीरामपुरम महिला मंडल की उमराव बाई ने भी विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर कंचनदेवी सुखलेचा, शकुंतला दलाल, मीना गुगलिया, निकिता गुगलिया, मीनाबाई कटारिया, राधाकृष्णा, ओम सिंह, श्रवण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Home / Bangalore / लोगों ने मतदान का संकल्प लिया और कहा कि वे पत्रिका के अभियान को आगे बढ़ाएंगे, सभी का मतदान सुनिश्चित कराएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो