scriptराजस्थान में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस? लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले गहलोत का बड़ा दावा | How many seats will Congress win in Rajasthan? Ashok Gehlot's big claim before the Lok Sabha election results | Patrika News
जयपुर

राजस्थान में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस? लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले गहलोत का बड़ा दावा

Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस के प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दावा है कि राजस्थान में कांग्रेस को बड़ी जीत मिलेगी।

जयपुरMay 02, 2024 / 04:46 pm

Santosh Trivedi

ashok gehlot loksabha election result
Rajasthan Politics: राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का खाता खुलेगा या नहीं? यह सवाल हर किसी के ज़हन में है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में राजस्थान में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है, जिसका जवाब 4 जून 2024 को आने वाले चुनाव परिणाम से मिल जाएगा।
लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस के प्रदर्शन के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दावा है कि यहां कांग्रेस डबल डिजिट में सीटें जीत रही है। उनका कहना है कि वे खुद प्रदेश की 22 सीटों पर गए हैं और उन्हें यकीन है कि कांग्रेस दो अंकों में सीट लाएगी। कांग्रेस को ड​बल डिजिट में सीटें मिलने के पीछे अशोक गहलोत का तर्क है कि पार्टी को 3 चीजों का फायदा मिल रहा है। पहली गहलोत सरकार की योजनाएं, दूसरी रिमोट कंट्रोल सरकार और तीसरी मोदी व भाजपा नेताओं ने विधानसभा चुनाव में इतने झूठ बोले लेकिन अब सच सामने आ रहा है।
अशोक गहलोत का कहना है कि देश की जनता का कॉमन सेन्स बहुत अच्छा है और इस बार 400 पार की बात करने वाली एनडीए सरकार सत्ता से बाहर हो जाए, तो भी कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। जनता सब कुछ समझ गई है। राजस्थान में हमें बड़ी जीत मिलेगी और देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को पक्ष में माहौल बन रहा है।
अशोक गहलोत ने कहा कि जनता के मूड का पता नहीं लगता कई बार। इंदिरा जी चुनाव हार गई थीं। अटल बिहारी वाजपेयी का फील गुड और इंडिया शाइनिंग काम ही नहीं आया, किसी को पता नहीं था हार जाएंगे। जनता कब किसको झटका दे देगी। पता नहीं चलेगा। इसलिए घमंड नहीं करना चाहिए। मुद्दा आधारित राजनीति करनी चाहिए।

Home / Jaipur / राजस्थान में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस? लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले गहलोत का बड़ा दावा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो