Viral Video: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कृषि मंत्री राम विचार नेताम के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर केक काटकर उत्सव मनाया। साथ ही जमकर आतिशबाजी की। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता और ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि मुख्य सचिव के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बताया गया कि 1 मार्च को मंत्री रामविचार नेताम का जन्मदिन था। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।