VIDEO: बलरामपुर की घटना पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि कांग्रेस को अपने कर्मों पर गौर करना चाहिए। पांच साल तक भूपेश बघेल सत्ता में थे। उस समय कानून व्यवस्था की स्थिति हम जानते हैं। बलरामपुर की घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।