16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: पति गया परदेश,पत्नी ने रचाई दूसरी शादी, दर दर भटक रहा पति

दोकटी थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति को छोड़कर उस समय दूसरा ब्याह रचा लिया जब वह कमाने के लिए परदेश गया हुआ था। वा

less than 1 minute read
Google source verification
ballia news

ballia news

बलिया जिले के दोकटी थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति को छोड़कर उस समय दूसरा ब्याह रचा लिया जब वह कमाने के लिए परदेश गया हुआ था। वापस लौटने पर पति न्याय के लिए दर दर भटक रहा है।

पति गया परदेश तो पत्नी हुई फरार


प्राप्त जानकारी के अनुसार दोकटी थानाक्षेत्र के एक गांव की एक 21 वर्षीय युवती की शादी इसी थानाक्षेत्र के एक युवक से साल भर पहले ही हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद पति कमाने के लिए परदेश चला गया। इस बीच युवती जब अपने मायके पहुंची तो उसने मायके वालों को बताया कि पति उसे पसंद नहीं। फिर क्या था घर वालों ने उसकी शादी कहीं और कर दी।


वापस लौटे युवक ने यह सब जानकर अपना माथा पकड़ लिया। अब वह न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है। युवक का कहना है कि पत्नी अपने साथ लाखों के सोने चांदी के जेवर भी ले कर गई है। इस बारे में थानाध्यक्ष हरिशंकर ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी।